ईटानगर : अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की मौत हो गई। उनकी मौत को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची रही। अरूणाचल के पूर्व सीएम को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि उन्होंने रात्रि में आत्महत्या कर ली थी। वे घर के एक कमरे में थे। जब उनके परिजन वहां पहुंचे तो वे उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घर वाले यह देखकर सहम गए और कुछ देर स्तब्ध हो गए। परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
कलिखो पुल ने मुख्यमंत्री आवास नहीं छोड़ा था। वे अपने आवास में 5 बच्चों के साथ रहा करते थे। कलिखो की आयु 47 वर्ष की थी। उनकी मृत्यु से उनके समर्थक और राजनीति व अन्य क्षेत्रों में उन्हें जानने वाले व उनके साथी सदमे में हैं। इसी साल फरवरी में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से वे राज्य के मुख्यमंत्री चुने गए थे। उनका कार्यकाल 6 माह का रहा, जिसके बाद कोर्ट के आदेश कारण उनके साथ से सत्ता चली गई थी, जिसके बाद से ही वें तनाव में थे।
कलिखो पुल का राजनीतिक कैरियर बेहद शानदार रहा। उन्होंने वर्ष 1995 के बाद 5 बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। 5 बच्चों के पिता पुल कमान मिश्मी समुदाय के थे। वे कई बार राज्य में मंत्री रहे और उनका कार्यकाल भी अच्छा रहा लेकिन अंतिम समय में वे कुछ परेशान थे।