गड़ा धन खोजने के लिए खोद डाली रंग महल मंदिर की नींव, अस्तित्व पर मंडराया संकट

गड़ा धन खोजने के लिए खोद डाली रंग महल मंदिर की नींव, अस्तित्व पर मंडराया संकट
Share:

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित अजयपाल किले के रंग महल मंदिर में धन की खोज करने वालों ने गहरा गड्ढा खोदकर मंदिर की नींव को हिला दिया है। इस कारण मंदिर के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। धन खोजने वाले ने नींव के पत्थरों को खोदकर नुकसान पहुंचाया है तथा कई पत्थरों को बाहर भी निकाल लिया है। यह ऐतिहासिक मंदिर पुरातत्व विभाग (ASI) के संरक्षण में है, किन्तु अब इसकी सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

वही यह पहली बार नहीं है जब रंग महल के आसपास ऐसी खुदाई की घटनाएं हुई हैं। पिछले मामलों में, अधिकांश मामलों को नुकसान कम होने की वजह से रफा-दफा कर दिया गया था। किन्तु इस बार मंदिर की नींव को गंभीर नुकसान हुआ है। गुप्त कालीन इस रंग महल मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है, जिसमें भगवान शंकर के परिवार तथा कीचक दैत्य की अद्वितीय शिल्पकला दर्शाई गई है।

घटना की खबर प्राप्त होने के पश्चात् प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि अजयगढ़ थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। प्रथम दृष्टया यह धन की तलाश में की गई खुदाई प्रतीत हो रही है। इस घटना को लेकर पुरातत्व विभाग में हलचल तेज हो गई है। अफसर अब मंदिर के अस्तित्व को लेकर चिंतित हैं। आशंका जताई जा रही है कि ASI की टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचकर खोदाई की वजह से मंदिर की नींव को हुए नुकसान की जांच करेगी।

मौलाना तौकीर रजा ने किया सामूहिक धर्मांतरण का ऐलान, 23 लड़के-लड़कियों को मुस्लिम बनाने की तैयारी, TMC नेता भी कह चुके हैं यही बात

डेढ़ साल तक बलात्कार करता रहा मौलवी, तंग आकर नाबालिग पीड़िता ने खा लिया जहर, AAP नेता और मस्जिद का अध्यक्ष भी आरोपी

मदरसे जा रही 12 वर्षीय बच्ची का किडनैप और रेप, चाक़ू की नोक पर दरिंदे ने किया बलात्कार

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -