आज ही के दिन दिल्ली में हुए थे चार बम विस्फोट, जानिए इतिहास

आज ही के दिन दिल्ली में हुए थे चार बम विस्फोट, जानिए इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 13 सितंबर का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

13 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:-
1500 - पेड्रो अल्वरेज कैबरल कालीकट पहुंचा और भारत में पहली यूरोपीय - पुर्तगाली- फैक्टरी स्थापित की.
1922 - लिबिया के एल अज़िज़िया में 136.4 डिग्री फेरनहाइट (58 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया. इसे उस समय तक का धरती का सबसे अधिक तापमान करार दिया गया.
1923 - स्पेन में सैन्य तख्ता पलट. मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की.
1929 - जतिन्द्र नाथ दास ने अपनी भूख हड़ताल के 63वें दिन लाहौर सेंट्रल जेल में दम तोड़ा.
1948 - उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया.
1968 - अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ.1997 - हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन.
2000 - भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता.
2001 - ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव बनाया.
2002 - इस्रायल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया.
2006 - इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू.
2007 - नेशनल एरोनॉटिक् स स् पेस एडमिनिस् ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस् पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया.
2008 - दिल्ली में 30 मिनट पर तीन स्थानों पर चार बम विस्फोट. 19 व्यक्तियों की मौत और 90 से अधिक घायल.
2009 - चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान नाकाम हुआ.
2013 - तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया.

भारतीय सेना में शामिल होकर करना चाहते हैं देश की सेवा ? तो जरूर पढ़ें ये लेख

'पता नहीं आज बालासाहेब..', उद्धव ठाकरे के किस बयान पर भड़की भाजपा ?

असम के नए विधानसभा भवन के सामने हुआ गाँधी प्रतिमा का अनावरण, 1972 से 'चाय गोदाम' में चल रहा था सदन

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -