प्रभास से लेकर दीपिका-अमिताभ तक... जानिए 'कल्कि 2898 AD' के लिए किसने कितने ली फीस?
प्रभास से लेकर दीपिका-अमिताभ तक... जानिए 'कल्कि 2898 AD' के लिए किसने कितने ली फीस?
Share:

मशहूर सुपरस्टार प्रभास की मचअवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 AD' दर्शकों के बीच धमाल मचा रही है। 600 करोड़ में बनी साइंस फिक्शन के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं बड़े बजट की इस फिल्म के लिए स्टारकास्ट ने कितना चार्ज किया है। सुनने में आया है प्रभास ने अपनी फीस में कटौती की है। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, वैसे तो प्रभास अपनी हर फिल्म के 150 करोड़ के करीब चार्ज करते हैं। किन्तु इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने फीस घटाई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास ने फिल्म में भैरव का किरदार करने के लिए 80 करोड़ चार्ज किए हैं। उन्होंने शानदार एक्शन किया है। दीपिका पादुकोण को 20 करोड़ अमाउंट दिए जाने की चर्चा है। अभिनेत्री ने सुमति का किरदार निभाया है। उनके काम की प्रशंसा हो रही है। खबरें हैं अमिताभ बच्चन एवं कमल हासन ने भी 20 करोड़ फीस ली है। सदी के महानायक अमिताभ ने कल्कि मूवी में अश्वथामा का किरदार निभाया है। 

वहीं कमल हासन फिल्म में विलेन बने हैं। किरदार के लिए उनका ट्रांसफॉर्मेशन हर किसी को हैरान कर रहा है। वो सुमति (दीपिका) के बच्चे को मारने निकला है। स्टार्स की फीस की खबर मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले हैं। इसलिए कल्कि के स्टारकास्ट की फीस की 'NEWSTRACKLIVE' पुष्टि नहीं करते हैं। फिल्म को पब्लिक और क्रिटिक्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म 4 वर्षों में बनी है। साउथ स्टार्स ने इसे सराहा है।

मुस्ल‍िम होने के कारण नवाजुद्दीन ने इंडस्ट्री में झेला भेदभाव, खुद बताया सच

आयुष्मान खुराना की फिल्म में हुई इस मशहूर साउथ एक्ट्रेस की एंट्री

Kalki 2898 AD का दिखा क्रेज, फैंस ने दूध से नहलाए पोस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -