ढाबे पर लड़की का गैंगरेप, फिर ट्रक ड्राइवर को बेचने जा रहे थे आरोपी और....

ढाबे पर लड़की का गैंगरेप, फिर ट्रक ड्राइवर को बेचने जा रहे थे आरोपी और....
Share:

मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक लड़की को ढाबे पर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसे एक ट्रक ड्राइवर को बेचने का प्रयास भी किया, किन्तु लड़की किसी प्रकार उनके चंगुल से निकलकर स्थानीय थाने पहुंची तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी।

लड़की 21 सितंबर को सतना से लापता हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पश्चात् से लड़की काफी डरी हुई है तथा पुलिस उसकी काउंसलिंग करवा रही है। पुलिस के मुताबिक, लड़की सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जो रविवार की सुबह सतना से लापता हुई थी। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की कुशेडी में अर्धनग्न और बदहवास हालत में मिली थी। 

प्रारंभिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके आधार पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ आरम्भ कर दी है। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने पहले लड़की का अपहरण कर उसे मानिकपुर ले जाकर बलात्कार किया, फिर उसे मैहर के अमदरा ले आए, जहां पूरी रात उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। बाद में वे उसे बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तहकीकात जारी है।

शिक्षा-स्वास्थ्य-रोज़गार से लेकर रेल-हवाई कनेक्टिविटी तक..! कैसे झारखंड की तस्वीर बदल रही केंद्र सरकार

बेइज्जती का बदला लेने के लिए छात्रा को झाड़ियों में ले गए दरिंदे और फिर...

पत्नी चली गई मायके तो भड़का पति, कर डाली 4 वर्षीय मासूम की हत्या

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -