'लड़कियों के लंबे बाल, हम पढ़ नहीं पाते', लड़कों ने प्रिंसिपल को लिखा पत्र

'लड़कियों के लंबे बाल, हम पढ़ नहीं पाते', लड़कों ने प्रिंसिपल को लिखा पत्र
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में एक मजेदार और हंसी से भरा वाकया देखने को मिला। यहां एक कक्षा में पढ़ने वाले कुछ लड़कों ने प्रधानाचार्य को एक एप्लिकेशन लिखकर शिकायत की तथा यह शिकायत उनकी ही कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं के लंबे बालों को लेकर थी। लड़कों ने लिखा, "सर, आगे बैठी लड़कियों के लंबे बाल हमें बहुत परेशान करते हैं।"

यह शिकायत स्कूल में चर्चा का विषय बन गई तथा सोशल मीडिया पर भी जमकर सुर्खियां बटोरने लगी। इस मजाकिया एप्लिकेशन ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया तथा इसे देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो गए। एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने इस पत्र की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरा छोटा भाई और उसकी क्लास के लड़के एक अलग लाइन में बैठना चाहते हैं।" प्रधानाचार्य को लिखे गए इस आवेदन में लड़कों ने लिखा है कि, "हम सभी लड़के आपसे अनुरोध करते हैं कि आप लड़कियों के लिए एक अलग लाइन बना दें क्योंकि वे हमेशा लाइनों की पहली दो सीटों पर कब्जा कर लेती हैं।" 

इसमें यह भी कहा गया कि लड़के, जो लड़कियों के पीछे बैठते हैं, उन्हें लड़कियों के लंबे बालों से परेशानी होती है, क्योंकि वे बार-बार उनकी डेस्क तक आते हैं। इस एप्लिकेशन पर उस दिन क्लास में मौजूद सभी लड़कों के हस्ताक्षर भी हैं। इस आवेदन को देखकर स्कूल में उपस्थित सभी लोगों का मनोरंजन हुआ, तथा यह एप्लिकेशन सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। छात्राओं के बालों से जुड़ी इस अनोखी तथा मासूमियत भरी शिकायत को देखकर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने इसे विद्यालय के दिनों की मासूमियत का उदाहरण बताया, तो कुछ ने इसे एक हल्के-फुल्के मुद्दे के रूप में लिया। सोशल मीडिया पर इस एप्लिकेशन की खूब चर्चा हो रही है तथा लोग इसे हंसी-मजाक के साथ साझा कर रहे हैं।

टापू बना गुजरात, चारों तरफ पानी, 28 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

संपत्ति विवाद में 7 भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, 2 की मौत

श्रीलंकाई नौसेना ने फिर 8 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, जब्त की नाव

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -