'MP में भगवान राम और कृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेगी सरकार': मोहन यादव

'MP में भगवान राम और कृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेगी सरकार': मोहन यादव
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार प्रभु श्री राम एवं प्रभु श्री कृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेगी। इसके अतिरिक्त सीएम मोहन यादव ने कहा है कि सरकार ने प्रदेश की राजधानी भोपाल के एंट्री पॉइंंट्स पर इन भगवानों को समर्पित स्वागत द्वार बनाने का भी निर्णय लिया है। एक अफसर ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को संस्कृति और पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक के चलते इस आशय के निर्देश जारी किए। मोहन यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में प्रभु श्री राम एवं प्रभु श्री कृष्ण से जुड़े स्थानों की पहचान करेगी एवं उन्हें तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेगी।"

उन्होंने विभाग को भोपाल शहर के एंट्री पॉइंंट्स पर प्रभु श्री राम और प्रभु श्री कृष्ण को समर्पित स्वागत द्वार बनाने एवं 11वीं सदी के परमार वंश के राजा राजा भोज और भारतीय साहित्य में वर्णित एक महान राजा विक्रमादित्य को समर्पित प्रवेश द्वार स्थापित करने की योजना बनाने का निर्देश दिया।अफसर ने बताया कि सीएम ने अफसरों को प्रदेश की सीमाओं पर प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश भी दिए, जिससे लोगों को मध्य प्रदेश की संस्कृति और धार्मिक महत्व के स्थानों के बारे में पता चल सके। सीएम ने प्रशासन से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक स्थलों को विकसित करने की योजना बनाने को कहा है। विभाग को प्रदेश में मानस जयंती पर गीता महोत्सव मनाने के लिए एक्शन प्लान बनाने को भी कहा गया है, जिससे प्रदेश में आम लोगों के बीच भारतीय संस्कृति और दर्शन का प्रसार हो सके।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रभु श्री राम और प्रभु श्री कृष्ण से जुड़े स्थलों को स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों की सहायता से विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए उन्होंने पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग की आवश्यकता पर जोर दिया। सीएम ने अफसरों से कहा कि विभिन्न संग्रहालयों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, वहीं सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा कि प्रभु श्री राम और प्रभु श्री कृष्ण से जुड़ी जो भी चीजें हैं उन्हें स्कूल एवं कॉलेजों के पाठ्यक्रम में लाया जाएगा।  वहीं राम एवं कृष्ण पथ गमन को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राम पथ गमन और कृष्ण पथ गमन बनाने वाली है।  

नशे की हालत में कुएं में गिरा शख्स, बचाने के लिए दूसरा कूदा, दोनों की मौत

अमित शाह ने अहमदाबाद में किया 30 स्मार्ट स्कूलों का उद्घाटन, नई शिक्षा नीति के तहत होंगे संचालित

महंगाई, रोहिंग्या, कर्ज और आतंकवाद..! कई चुनौतियों के बीच भारत आईं बांग्लादेशी PM शेख हसीना, पीएम मोदी से की मुलाकात

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -