दादी को देखते ही चहकीं राहा, वीडियो देख झूमे फैंस

दादी को देखते ही चहकीं राहा, वीडियो देख झूमे फैंस
Share:

बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा, प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं। राहा की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बेकरार रहते हैं। बीती देर रात नन्ही राहा को उनके माता-पिता आलिया और रणबीर के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। राहा को देखकर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया। मां आलिया की गोद में राहा बहुत मस्ती के मूड में दिखाई दिए। दादी नीतू कपूर को देखते ही राहा का चेहरा खुशी से खिल उठा।

वीडियो में राहा अपनी दादी से चहकते हुए बातचीत करती नजर आ रही हैं। दादी-पोती की प्यारी बॉंडिंग और चिट-चैट ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। दादी को देखकर नन्ही राहा इतनी खुश हो गईं कि उन्होंने तालियां बजानी शुरू कर दीं। राहा की मिलियन डॉलर स्माइल ने लोगों को "Awww..." कहने पर मजबूर कर दिया। पैप्स भी राहा के साथ मस्ती करते नजर आए। राहा ने भी पैप्स को हाथ हिला कर क्यूट अंदाज में बाय कहा। यह पहली बार है जब राहा को इतनी बातें करते हुए देखा गया है। प्रशंसकों को लिटिल राहा का यह नॉटी अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर राहा के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्रशंसक उनपर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो पर एक शख्स ने लिखा, "राहा एंजल है... वह बिल्कुल अपने दादा की तरह दिखती है।" दूसरे ने लिखा, "राहा की आवाज सुनकर दिल खुश हो गया।" एक और ने लिखा, "राहा क्यूटेस्ट बेबी है।" इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट कर राहा पर प्यार लुटाया है।

शाहरुख खान की फिल्म में काम करके पछताया ये एक्टर, खुद बताई वजह

केवल भोजपुरी ही नहीं बल्कि डबल मीनिंग का संगम है बॉलीवुड के ये गाने

रवीना टंडन ने फैन्स से मांगी माफी, जानिए क्यों?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -