छट पर्व पर गुजरात में दुखद हादसा, ब्रिज टूटने से 60 लोगों की मौत, कई घायल

छट पर्व पर गुजरात में दुखद हादसा, ब्रिज टूटने से 60 लोगों की मौत, कई घायल
Share:

अहमदाबाद: छठ महापर्व के बीच गुजरात में दुखद हादसा हो गया है, राज्य के मोरबी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने के चलते लगभग 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। मोरबी के पूर्व भाजपा विधायक कांति अमृतिया का कहना है कि हादसे में अब तक 60 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 10 से अधिक बच्चे हैं। गुजरात सरकार के मंत्री बृजेश मेरजा ने पहले 35 लोगों की मौत की जानकारी दी थी, बाद में उन्होंने भी 60 मौतें होने की बात कही है। वहीं 70 लोगों के घायल होने की सूचना है।

6 महीने से बंद था ब्रिज :–बता दें कि यह पुल बीते 6 महीने से बंद था। हाल ही में लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से इसकी मरम्मत करवाई गई थी। दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को इसे जनता के लिए खोला गया था। जिला प्रशासन ने हादसे के बाद मदद हेतु हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। इसके अलावा घायलों के उपचार के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है।

क्या है मोरबी ब्रिज हादसे की वजह ?:- ब्रिज पर क्षमता से अधिक लोगों होने को हादसे की वजह बताया जा रहा है, ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के कारण इस पर करीब 500 लोग आ गए थे। इसी कारण हादसा हुआ। हादसे पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से हादसे की जानकारी ली और मृतकों के आश्रितों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की मदद देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने भी मृतकों के आश्रितों को 4 लाख और घायलों काे 50 हजार देने की घोषणा की।

140 साल पुराना है ब्रिज:– मोरबी का यह सस्पेंशन ब्रिज 140 साल से भी अधिक पुराना है और इसकी लंबाई तकरीबन 765 फीट है। यह सस्पेंशन ब्रिज गुजरात के साथ पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक धरोहर को तरह है। इस ब्रिज का उद्घाटन 20 फरवरी 1879 को मुंबई के गवर्नर रिचर्ड टेम्पल द्वारा किया गया था। यह उस दौरान 3.5 लाख की लागत से बनाया गया था। उस वक्त इस पुल को बनाने का पूरा सामान इंग्लैंड से ही मंगाया गया था। इसके बाद इस पुल की कई बार मरम्मत हो चुकी है।

ब्लैकमेलिंग के आरोपी संजय मिश्रा पर हुई तीसरी एफआईआर

ब्लैकमेलिंग के आरोपी संजय मिश्रा पर हुई तीसरी एफआईआर

सरदार वल्लभ भाई पटेल के 10 प्रेरणादायक सुविचार

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -