आर्थिक तंगी के चलते बेचनी पड़ी प्रॉपर्टी, कंगना रनौत ने बुरे दिनों को किया याद

आर्थिक तंगी के चलते बेचनी पड़ी प्रॉपर्टी, कंगना रनौत ने बुरे दिनों को किया याद
Share:

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ कंगना रनौत फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म को बनाने और इंदिरा गांधी का किरदार निभाने में कंगना ने कड़ी मेहनत की है। जब फिल्म पूरी हो गई थी, तो एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें अपनी संपत्ति बेचनी पड़ी। वर्ष 2020 में BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने कंगना की संपत्ति पर अवैध निर्माण का हवाला देते हुए बुलडोजर चला दिया था। मुंबई के पाली हिल स्थित इस ऑफिस को कंगना ने 32 करोड़ में बेचा, ऐसी खबरें हाल ही में सामने आई थीं। इस पर एक इंटरव्यू में कंगना से सवाल किया गया।

कंगना ने कहा कि उन्हें वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें यह संपत्ति बेचना पड़ा। 'इमरजेंसी' की रिलीज पोस्टपोन हो गई थी। कंगना ने इस संपत्ति पर अपनी प्रोडक्शन हाउस, मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस खोला था। कंगना ने बताया, "मेरी फिल्म रिलीज के लिए तैयार थी, मगर अब तक रिलीज नहीं हुई है। मेरी व्यक्तिगत संपत्ति दांव पर थी और फिल्म भी रिलीज नहीं हो रही थी। बुरे वक्त में आपकी संपत्ति ही काम आती है। जब आप मुश्किल समय से गुजर रहे होते हैं और खर्चे वही के वही रहते हैं, तो आपको संपत्ति बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं सूझता। इसलिए मैंने इसे बेच दिया। अब आप मुझसे इसके बारे में भी स्पष्टीकरण मांग रहे हैं।"

कुछ समय पहले, अपने एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि वह हमेशा इस तरह की जगह चाहती थीं। वर्ष 2017 में कंगना ने यह संपत्ति 20.7 करोड़ में खरीदी थी। फिर दिसंबर 2022 में, कंगना ने 27 करोड़ का लोन लिया। संपत्ति बेचने के कुछ दिनों पहले ही कंगना ने कहीं और ऑफिस किराए पर लिया है, जिसका किराया 1.56 करोड़ है। गौरतलब है कि कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव के चलते 91 करोड़ के एसेट्स का ऐलान किया था। उन्होंने बताया कि उनके पास 6.7 किलो सोना, 60 किलो चांदी, 3 करोड़ की डायमंड जूलरी है। लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है, जिसकी कुल कीमत 5 करोड़ के आसपास है। उनके पास 2 लाख रुपये कैश एवं बैंक में 1.35 करोड़ रुपये का बैलेंस है। कुल 17 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।

मनोरंजन जगत से आई दुखद खबर, हिमेश रेशमिया के पिता का हुआ निधन

'अनुशासन में रहें कंगना...', पार्टी सांसद पर BJP नेता ने साधा निशाना

जानिए क्या है ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच बढ़ती दूरियों का कारण?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -