झारखंड कैबिनेट विस्तार, सोरेन की टीम में शामिल हुए पूर्व मंत्री हाजी अंसारी के बेटे हफीजुल

झारखंड कैबिनेट विस्तार, सोरेन की टीम में शामिल हुए पूर्व मंत्री हाजी अंसारी के बेटे हफीजुल
Share:

रांची: झारखंड के पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल अंसारी को हेमंत सोरेन ने शु्क्रवार को अपनी कैबिनेट में शामिल किया। राजभवन में आयोजित किए गए समारोह में गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने हफीजुल अंसारी को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई। हफीजुल, सोरेन की टीम के 10 वें सदस्य के रूप में शामिल किए गए। कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन और उनके कैबिनेट सहयोगियों, राज्यसभा सांसद और झामुमो के संरक्षक शिबु सोरेन के अलावा सत्ताधारी झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के सदस्य मौजूद थे।  

बता दें कि मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का गत वर्ष अक्टूबर में देहांत हो गया था। राज्य के संथाल परगना संभाग के मधुपुर के चार बार से MLA एक प्राइवेट अस्पताल में कोविद -19 का उपचार करवा रहे थे। कोरोना से उबरने के एक दिन बाद 3 अक्टूबर को हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था। अचानक उठाए कदम में मुख्यमंत्री सोरेन ने हाजी अंसारी के बेटे को शामिल करने का निर्णय किया। हालांकि हफीजुल अभी तक झारखंड विधानसभा के मेंबर नहीं हैं।

झारखंड के 12 सदस्यीय कैबिनेट में हफीजुल के बतौर 10 वें मंत्री बनने के बाद सोरेन सरकार में अब भी एक मंत्रीपद रिक्त है। बता दें कि संवैधानिक प्रावधान के मुताबिक, एक अनिर्वाचित सदस्य को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जा सकती है, किन्तु व्यक्ति को मंत्री बनने के छह महीने के भीतर ही विधानसभा का सदस्य बनना होगा।

रिकवरी योजना 2020 के यूरोप के डिजिटल दशक को बना सकती है: वॉन डेर लीन

बिहार में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, डिप्टी सीएम तारकिशोर ने दिए संकेत

केरल चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, NDA से अलग हुई ये बड़ी पार्टी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -