काजोल को जन्मदिन विश कर बोले अजय- 'जब ये कॉल करती हैं तो मैं...'

काजोल को जन्मदिन विश कर बोले अजय- 'जब ये कॉल करती हैं तो मैं...'
Share:

एक्ट्रेस काजोल आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। काजोल और अजय देवगन (Kajol & Ajay) ने फिल्मी पर्दे पर तो कई बार अपनी प्रेम कहानी से दर्शकों का दिल जीता, हालाँकि असल जिंदगी में भी इनकी लव स्टोरी बेहद फिल्मी है। दोनों ने अपने प्यार को दिखाने का कोई मौका कभी अपने हाथ से जाने नहीं दिया है। वैसे इस कपल ने अपने अंदाज से सभी का दिल जीता है। आप जानते ही होंगे काजोल अपने चुलबुले और बातूनी स्वभाव के लिए जानी जाती हैं, वहीं अजय बेहद शांत रहना पसंद करते हैं। इसी के चलते दोनों की जोड़ी हिट है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अब आज काजोल के 48वें जन्मदिन (Kajol Birthday) पर उनके पति ने एक खास वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं अजय ने इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए एक वीडियो (Ajay Devgn Video) शेयर किया है, जिसमें वो अपने फोन को दिखाते हैं। फ़ोन में काजोल के नाम से कॉल आ रहा है और अजय उसे रिसीव करते हैं, जिसके बाद एक एक कर बर्थडे गर्ल काजोल की खूबसूरत तस्वीरें दिखने लगती हैं। आप देख सकते हैं उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी है और अपनी मुस्कान से फैंस का दिल जीत रहीं हैं।

वैसे अजय ने काजोल के जन्मदिन पर केवल ये खास वीडियो ही शेयर नहीं किया है, बल्कि इसके साथ एक खास मैसेज भी लिखा है। आप देख सकते हैं उन्होंने कैप्शन दिया, ‘जब ये कॉल करती हैं तो, मैं कभी फोन उठाने से नहीं चूकता’। वहीं इसके बाद अजय ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट काजोल।’ अब काजोल को अजय के वीडियो पर कमेंट में कई लोग बधाई दे रहे हैं।

काली साड़ी में दीपिका को देखकर आहे भरते रह जाएंगे आप

विक्रांत रोणा की कमाई के आगे पिट गई एक विलेन रिटर्न्स, बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप

यूक्रेन के रिफ्यूजी बच्चों से प्रियंका ने की मुलाकात, वायरल हुई तस्वीर

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -