कंगना से लेकर नीना गुप्ता तक ने दी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

कंगना से लेकर नीना गुप्ता तक ने दी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
Share:

आज 8 मार्च है और पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। आप सभी जानते ही होंगे इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है। ऐसे में कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस लिस्ट में पहला नाम कंगना रनौत का शामिल है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की फोटो शेयर कर सभी को महिला दिवस की बधाई दी है। आप देख सकते हैं उन्होंने अपनी मां, बहन और भाभी के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा है, "हर दिन महिला दिवस है। मेरी फेवरेट महिलाओं के साथ कुछ खास पलों की तस्वीरें शेयर कर रही हूं और सभी महिलाओं को हैप्पी वुमेन्स डे।" वहीं उनके अलावा अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने भी एक पोस्ट शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

पोस्ट शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "जहां महिलाएं होती हैं, वहां जादू होता है। सभी प्यारी, मजबूत और इंडिपेंडेंट महिलाओं को हैप्पी वुमेंस डे। हर दिन सेलिब्रेट करो।" इसी के साथ अभिनेत्री नीना गुप्ता ने भी एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा है, "और अब मैं और मेरी बेटी, हैप्पी वुमेंस डे।" इसी के साथ टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी अपनी एक फोटो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "सांस लो।। हवा को महसूस करो। ये दुनिया तुम्हारी है। तुम मजबूत हो। तुम खूबसूरत हो। तुम तुम हो। जाओ चिल्लाओ और उन्हें जानने दो कि ये तुम्हारी जिंदगी है। महिलाएं क्या हासिल कर सकती हैं, इसकी कोई लिमिट नहीं है। हैप्पी वुमेंस डे।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

वहीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उनका एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "इस महिला दिवस पर एक खास रिक्वेस्ट है, प्लीज सम्मान और एक समानता को सेलिब्रेट करें। शिल्पा ना सिर्फ मजबूत, सक्सेसफुल, इंडिपेंडेंट है, बल्कि रोल मॉडल भी है। ये सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि हर दिन के लिए है।" इसी तरह और भी कई सेलेब्स ने हैप्पी वुमेंस डे विश किया है।

किसान आंदोलन: मध्यप्रदेश के किसानों की चेतावनी- खबरदार, अगर टिकैत को गिरफ्तार किया तो।।।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: खेतों से निकलकर आज 'दिल्ली' पहुंचेंगी 40 हज़ार किसान महिलाएं, आंदोलन को देंगी ताकत

बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जायद सीजन की बुवाई ने पकड़ा जोर

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -