हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास पर छेड़छाड़ का आरोप
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास पर छेड़छाड़ का आरोप
Share:

चंडीगढ़। हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। विकास पर एक आईपीएस अधिकारी की पुुत्री ने आरोप लगाया है विकास इस लड़की का पीछा कर रहा था। रात्रि लगभग 11 बजे अपने एक दोस्त के साथ वह कार से घर जा रहा था। मार्ग में ही जब उन्होंने एक लड़की की कार देखी तो उसका पीछा किया।

लड़की ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने लड़की के वाहन के सामने अपना वाहन लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद उन्होंने लड़की को कार से बाहर खींचने का प्रयास किया। ऐसे में लड़की ने पुलिस को फोन कर दिया। इसी के साथ पीड़ित युवती ने अपने वाहन की गति तेज कर दी।

इतने में ही पीसीआर वैन ने आरोपियों को हाउसिंग बोर्ड चैराहे के समीप रोककर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि विकास बराला और उसका दोस्त दोनों ही शराब के नशे में थे। ऐसे में पुलिस ने पीड़ित युवती का बयान लिया। पुलिस ने विकास बराला के विरूद्ध छेड़छाड़ और मोटर व्हीकल एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर अपहरण का आरोप भी लगाया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राहुल गांधी के वाहन पर पथराव का विरोध

वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने पर उनके गांव नेल्लोर सहित देश में जश्न का माहौल

तेजस्वी के लिए महत्वपूर्ण होगी भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -