हरतालिका तीज पर इन वस्‍तुओं का दान करने से खुश रहेगा दांपत्‍य जीवन

हरतालिका तीज पर इन वस्‍तुओं का दान करने से खुश रहेगा दांपत्‍य जीवन
Share:

हरतालिका तीज का पर्व हर साल मनाया जाता है और इस पर्व को महिलाएं मनाती है। इस व्रत को रखने वाली महिलाओं को सुहाग के सामान के साथ कुछ और भी खास वस्‍तुएं होती हैं जिनका जरूर दान करना चाहिए।  जी हाँ और ऐसा माना जाता है कि जहां श्रृंगार का सामान दान करने से आपके पति की आयु लंबी होती है। वहीं अन्‍य वस्‍तुओं के दान से आपकी सुख समृद्धि में भी वृद्धि होती है।

जी दरअसल हरतालिका तीज के दिन सुहाग की वस्‍तुओं के साथ इन 5 चीजों का दान करने से आपके घर में धन वृद्धि भी होती है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

वस्‍त्र का दान- इस दिन सुहागिन महिलाओं को वस्‍त्र का दान करना शुभ माना जाता है। जी दरअसल सुहागिन महिलाओं को किसी जरूरतमंद ब्राह्मण महिला को सामर्थ्‍य के अनुसार वस्‍त्रों का दान करना चाहिए। इसी के साथ हरतालिका तीज के दिन वस्‍त्रों का दान करने से आपकी ग्रह की स्थिति में भी सुधार होता है।

फलों का दान- हरतालिका तीज के दिन फलों का दान करने से आपको भी शुभ फल की प्राप्ति होती है। जी दरअसल इस व्रत को रखने वाली महिलाओं को हरतालिका तीज के दिन मंदिर में फलों का भी दान करना चाहिए।

चावल का दान- हरतालिका तीज पर कुछ घरों में सीधा निकालने की प्रथा है। जी हाँ और इस सीधे में आप चावल जरूर रखें। जी दरअसल अक्षत को दान करने का भी अक्षय फल प्राप्‍त होता है।

गेहूं का दान- गेहूं का दान करने से किसी भी व्रत को पूर्ण माना जाता है। आप चाहे तो गेहूं का आटा भी दान कर सकते हैं।

उड़द और चने की दाल का दान- अनाज और फलों के साथ ही उड़द और चने की दाल का भी दान करना बेहद शुभ माना जाता है। जी दरअसल इस दिन सुहागन महिलाओं को इन सभी वस्‍तुओं का दान करने के बाद ही पानी पीना चाहिए।

आज है शनि अमावस्या, जानिए क्या करें और क्या नहीं?

ब्रह्म मुहूर्त में सपने में दिखे यह चीज तो होता है भारी धन लाभ

घर में लगा लें इस फूल का पौधा, हो जाएगा 'चट मंगनी पट ब्याह'

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -