हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारिख बदली, अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारिख बदली, अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव किया गया है। अब राज्य में 1 अक्टूबर की बजाय 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी के साथ, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों राज्यों में वोटों की गिनती की तारीख भी बदली गई है। पहले 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी, लेकिन अब यह 8 अक्टूबर को होगी।

चुनाव आयोग ने इस बदलाव के बारे में जानकारी दी है। आयोग ने बताया कि हरियाणा में आगामी त्योहार के कारण यह निर्णय लिया गया है। बिश्नोई समुदाय के गुरु जम्बेश्वर की याद में मनाए जाने वाले आसोज अमावस्या उत्सव को देखते हुए आयोग ने मतदान की तारीख को बदलने का फैसला किया है, ताकि इस समुदाय के धार्मिक परंपराओं और मतदान के अधिकारों का सम्मान हो सके।

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा। पहले आयोग ने 1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित करने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर में भी 4 अक्टूबर को ही नतीजे घोषित किए जाने थे, लेकिन अब दोनों राज्यों में यह तारीखें बदल दी गई हैं।

हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है। पिछला चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने मिलकर सरकार बनाई थी। मनोहर लाल खट्टर उस समय मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बाद में राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। अब चुनाव आयोग के इस नए निर्णय के बाद, दोनों राज्यों में चुनाव प्रक्रिया के सफल आयोजन की उम्मीद है।

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता जो अब बन गए हैं सफल बिजनेसमैन

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई माफियाओं पर बनी बेहतरीन फिल्में

इस कार के दीवाने है बॉलीवुड के कई कलाकार

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -