हरियाणा के सामने पस्त हुए मुंबई के पहलवान

हरियाणा के सामने पस्त हुए मुंबई के पहलवान
Share:

पेशेवर कुश्ती लीग के दूसरे सत्र के पहले मैच में सोमवार को हरियाणा हैमर्स ने मुंबई महारथीज को 4-3 से हरा दिया। पुरुष 65 किग्रा वर्ग में मुंबई के विकास को हरियाणा के रजनीश ने 7-2 से हराया जिसके बाद मुंबई की कप्तान एरिका वीबी ने भारत की किरण को महिला 75 किग्रा वर्ग में हराकर मुंबई को 1-1 से बराबरी दिला दी।

रूस के अब्दुलसलाम गादिसोव ने इसके बाद उक्रेन के कांस्य पदक विजेता पाव्लो ओलिनिक को 6-0 से हराया जबकि रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सोफिया मैटसन ने ललिता को 6-2 से हराकर हरियाणा को 3-1 की बढ़त दिलाई।

अजरबेजान के जबरायिल हसानोव ने पुरूष 75 किग्रा में हरियाणा के सुमित सहरावत को 15-0 से रौंदकर मुंबई की टीम की उम्मीद जीवंत रखी। मारवा अमरी ने भारत की सरिता को 5-0 से हराकर हैमर्स को 4-2 की विजयी बढ़त दिलाई। अंतिम मैच में पुरुष 57 किग्रा वर्ग में रियो ओलंपिक संदीप तोमर को मुंबई के राहुल अवारे के खिलाफ 5-14 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

BCCI के निर्णय पर अनुराग ने कहा..

अपनी कमियों को लेकर क्या बोले विराट जानिए 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -