'पुतिन ने भारत को धर्मशाला समझा है क्या..' , रूसी राष्ट्रपति पर क्यों भड़के सुब्रमण्यम स्वामी ?

'पुतिन ने भारत को धर्मशाला समझा है क्या..' , रूसी राष्ट्रपति पर क्यों भड़के सुब्रमण्यम स्वामी ?
Share:

नई दिल्ली: भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व राजयसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें स्वामी ने कहा है कि भारत पर हमला करने का चीन का कोई इरादा नहीं है और सिर्फ भारतीय भूभाग पर कभी-कभार चीनी सेना अभ्यास करने के लिए आया करेगी। 

भाजपा नेता ने एक ट्वीट करते हुए सवाल किया है कि क्या पुतिन की नजर में भारत एक धर्मशाला है। इसके बाद फिर हमें सुनने को मिलेगा कि 'कोई आया नहीं।' उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'पुतिन ने मास्को में भारतीय प्रतिनिधियों को वापस आश्वासन दिया है कि चीन का भारत पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। भारतीय इलाके में केवल ‘यहां और वहां’, चीनी सेना ‘अभ्यास’ के लिए आएगी। क्या पुतिन की नजर में भारत धर्मशाला है? क्या हम फिर से ‘कोई आया नहीं’ सुनने जा रहे हैं।'

इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच बुधवार को आर्मी के कमांडरों का आह्वान किया कि आर्मी ऑपरेशन की तैयारी हमेशा हाई लेवल की होनी चाहिए। सेना के कमांडरों के शीर्ष स्तरीय द्विवार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत उनके सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने देश के सबसे विश्वसनीय और प्रेरक संगठनों में से एक इंडियन आर्मी के प्रति अरबों नागरिकों के भरोसे को दोहराया। सोमवार से शुरू हुए 5 दिन के सम्मेलन का आयोजन यहां 11 नवंबर तक किया जाएगा।

मध्यप्रदेश की विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला

जनजागरुकता के लिए निकाली गयी साईकिल रैली

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री-परिषद की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -