गौवंश पर डाला पेट्रोल और लगा दी आग, रोकने पर देने लगा दंगे की धमकी.! शाहिद नूर और उसके साथियों की हरकत से ग्रामीणों में आक्रोश

गौवंश पर डाला पेट्रोल और लगा दी आग, रोकने पर देने लगा दंगे की धमकी.! शाहिद नूर और उसके साथियों की हरकत से ग्रामीणों में आक्रोश
Share:

जयपुर: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में साम्प्रदायिक तनाव भड़कने की जानकारी सामने आ रही है। यह तनाव गोवंश पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने के चलते फैला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य आरोपित का नाम शाहिद नूर है और इसमें 5-7 अन्य लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अब तक 1 आरोपित को अरेस्ट कर जांच शुरू की है। वहीं, ग्रामीणों ने घायल गोवंश का उपचार करवाया है। इस हरकत के विरोध में हिन्दू संगठनों ने बाजार बंद का ऐलान किया और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की। घटना रविवार (28 जुलाई, 2024) की है।

खबरों के अनुसार, घटना भीलवाड़ा के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्र परोली की है। रविवार की शाम शब्बीर के बेटे शाहिद नूर ने अपने 5-7 साथियों के साथ बाजार में घूम रहे एक गोवंश पर पेट्रोल डाल कर उसमे आग लगा दी थी। आरोपी एक कनस्तर में पेट्रोल भर कर लाए थे।  आग लगने से गोवंश बुरी तरह से झुलस गया और तड़पने लगा। जब कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा तो गोवंश का इलाज करवाया। इस घटना से आसपास के इलाके में तनाव फैल गया है। हिन्दू संगठन के लोग थाने पहुँच गए और शाहिद नूर व उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग करने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि जब वो शाहिद नूर और उसके साथियों को ऐसा करने से रोक रहे थे तब आरोपी उन्हें न सिर्फ देख लेने बल्कि इलाके में दंगा करने की भी धमकी दे रहे थे। यह भी कहा जा रहा है कि शाहिद नूर व उसके साथी पहले भी इस ओर की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गांव वालों ने अपनी शिकायत में आरोपितों को सामाजिक शांति के लिए खतरा करार दिया है। आक्रोशित लोगों ने सोमवार (29 जुलाई) को बाजार को बंद करवा दिया और सड़क पर उतर कर प्रदर्शन शुरू किया।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अब तक पुलिस ने 1 आरोपित को अरेस्ट किया है, बाकी की तलाश की जा रही है। हालात के मद्देनज़र इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और तैनाती बढ़ा दी गई है। घायल गोवंश का उपचार चल रहा है। आक्रोशित लोग शाहिद नूर के साथ उसके साथियो की भी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

NCP नेता नवाब मलिक को SC ने बीमारी के नाम पर दी जमानत, आतंकी दाऊद इब्राहिम के साथ मिलीभगत का है आरोप

रमज़ान मनाने के लिए 33 करोड़, तब्लीगी जमात को अलग से पैसा, कांग्रेस सरकार से भाजपा ने पुछा- हिन्दुओं की क्या गलती ?

जंगल में महिला को जंजीर से बांधकर फरार हुआ पूर्व पति, खुद महिला ने लिखकर बताई दर्दनाक कहानी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -