हाई बीपी के मरीजों को रोजाना करने चाहिए ये 5 योगासन, हमेशा रहेंगे हेल्दी

हाई बीपी के मरीजों को रोजाना करने चाहिए ये 5 योगासन, हमेशा रहेंगे हेल्दी
Share:

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए रोजाना कुछ मिनट पवनमुक्तासन करना लाभकारी हो सकता है। यह आसन सरल है और इसे करने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसके अतिरिक्त, यह पेट की गैस को रिलीज करने, कमर दर्द से राहत देने, तनाव कम करने, पेट की चर्बी घटाने और एसिडिटी में आराम देने में भी सहायक है।

बालासन से दिमाग शांत रहता है, तनाव में राहत मिलती है और नींद में सुधार होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है। यह आसन थकावट को भी दूर करता है और दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसके अतिरिक्त, यह डायबिटिक लोगों के लिए भी लाभकारी है और महिलाओं को पीरियड्स से संबंधित समस्याओं में राहत मिलती है।

सेतुबंधासन के दौरान सीने की मांसपेशियां खुलती हैं, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इस आसन का नियमित अभ्यास हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, अस्थमा और थायराइड जैसी समस्याओं में आराम देने में सहायक है।

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए हस्त पादंगुष्ठासन भी लाभकारी रहता है। यह आसन पैर के टखनों, जांघों, पिंडलियों, कूल्हों और पिंडलियों की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इससे तनाव कम होता है और एकाग्रता भी सुधरती है।

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को रोजाना भ्रामरी प्राणायाम करना चाहिए। यह प्राणायाम कई लाभ प्रदान करता है, जैसे तनाव में राहत, एंग्जायटी कम करना, माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द से राहत, दिमाग को शांत करना, फोकस बढ़ाना और सुनने की क्षमता में सुधार करना।

मच्छरों से फैलती हैं ये सबसे गंभीर बीमारियां, ऐसे करें खुद का बचाव

क्या रात को जिम करना है सही? यहाँ जानिए एक्सपर्ट्स की राय

अब आप भी घर कर सकते है आँखों का इलाज

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -