हिलेरी-ट्रंप में जोरदार बहस, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का मुद्दा उठा

हिलेरी-ट्रंप में जोरदार बहस, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का मुद्दा उठा
Share:

शिकागो : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनेताओं के प्रयास तेज हो गए हैं। ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच दूसरी प्रेसिडेंशियल बहस में जमकर विवाद हुआ। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तीन बहसें होती है, जिसमे से दूसरी बहस सेंट लुईस में चल रही है।

दरअसल डोनाल्ड ने महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद बहस हुई है। हिलेरी ने ट्रंप पर निशाना साधा। डोनाल्ड ट्रंप का कहना था कि वे महिलाओं का सम्मान करते हैं और उन्होंने कहा कि वे अमेरिका को बेहतर व अधिक सुरक्षित बनाने में सहायता करते हैं। क्लिंटन ने यह भी कहा कि कई बार डोनाल्ड ट्रंप को महिलाओं का अपमान करते हुए देखा गया।

इतना ही नहीं ट्रंप का कहना था कि वे महिलाओं की इज्जत करते हैं, हालांकि हिलेरी क्लिंटन ने अपनी बात दोहराई और कहा कि विदेश मंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने निजी ईमेल का उपयोग किया यह उनकी गलती थी। हालांकि राष्ट्रपति चुने जाने पर हिलेरी के ईमेल की जांच भी करवाने की बात ट्रंप ने कही। जबकि ट्रंप पर पहले की ही तरह कर चोरी का आरोप भी लगा। दोनों के बीच बहस चली।

जिसमें ट्रंप द्वारा महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर उनकी निंदा हिलेरी ने की लेकिन ट्रंप ने जवाब में कहा कि वे महिलाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने अमेरिका में हो रही हिंसा पर दुख जताया।

उपराष्ट्रपति पद के दावेदार ने की आलोचना

चुनाव में उपराष्ट्रपति पद के दावेदार माईक पेस समेत रिपब्लिकन द्वारा डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की गई। दरअसल उन्होंने 2005 में ट्रंप द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की आलोचना की। रिपब्लिकन अधिकारियों और सिनेटर्स की ऐसी सूची अमेरिकी मीडिया में जारी हुई हें जो कि ट्रंप के स्थान पर किसी और को महत्वपूर्ण पद पर काबिज होते देखना चाहते हैं और वे दूसरे को रखना चाहते हैं। ऐसे लोगों में पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राईस और जाॅन मैक्केन भी शामिल हें।

ट्रम्प को मुक्का मारना चाहते हैं रॉबर्ट डी नीरो

अमेरिका का आरोप- रूस कर रहा...

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -