मनोरंजन जगत से आई दुखद खबर, हिमेश रेशमिया के पिता का हुआ निधन

मनोरंजन जगत से आई दुखद खबर, हिमेश रेशमिया के पिता का हुआ निधन
Share:

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर आई है। मशहूर संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया, जो हिमेश रेशमिया के पिता थे, का निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे। कुछ समय से वह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। सभी को उम्मीद थी कि वह ठीक होकर घर लौट आएंगे, लेकिन 18 सितंबर की शाम लगभग 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली तथा दुनिया को अलविदा कह दिया। हिमेश रेशमिया अपने पिता को गुरु मानते थे एवं उनके बहुत करीब थे। पिता के निधन से हिमेश गहरे सदमे में हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, विपिन रेशमिया उम्र से जुड़ी समस्याओं एवं बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, फिर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, यह जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है कि उन्हें कब भर्ती कराया गया था। फैशन डिजाइनर वनिता थापर ने बताया कि विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को जुहू में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार को घर लाया जाएगा। विपिन रेशमिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए वनिता ने कहा, "मुझे इस बात पर अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। हमारा रिश्ता 20 साल पुराना था। वह कमाल के इंसान थे और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बेहतरीन था। वह हमेशा संगीत की बारीकियों पर ध्यान देते थे। जब भी हिमेश का फोन आता, वह कहते कि मैंने एक नई धुन खोजी है। वह हिमेश को निरंतर मार्गदर्शन देते रहते थे।"

विपिन रेशमिया ने सलमान खान की एक फिल्म में संगीत दिया था, जिसके चलते उनकी हिमेश रेशमिया से मुलाकात हुई। फिर सलमान खान ने हिमेश को अपनी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का संगीत देने का मौका दिया, जिससे सलमान और हिमेश का गहरा रिश्ता बनता चला गया। इंडियन आइडल 12 के दौरान, हिमेश रेशमिया ने अपने पिता के बारे में चर्चा करते हुए बताया था कि उन्होंने लता मंगेशकर एवं किशोर कुमार के साथ एक गाना कंपोज किया था, जो कभी रिलीज नहीं हो पाया।

'अनुशासन में रहें कंगना...', पार्टी सांसद पर BJP नेता ने साधा निशाना

जानिए क्या है ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच बढ़ती दूरियों का कारण?

इतनी बड़ी हो गई अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी, देखकर चौंके लोग

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -