₹500 देकर हिन्दुओं का किया जा रहा था ईसाई धर्मांतरण, हिन्दू संगठन ने किया पर्दाफाश

₹500 देकर हिन्दुओं का किया जा रहा था ईसाई धर्मांतरण, हिन्दू संगठन ने किया पर्दाफाश
Share:

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक गाँव में ईसाई धर्मांतरण को लेकर हंगामा मच गया है। 'विश्व हिन्दू परिषद' (VHP) के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर पहुँचकर विरोध जताया। जानकारी के मुताबिक, धर्मांतरण के लिए लगभग 100 लोगों को बुलाया गया था। इस के चलते हिंदू संगठन के सदस्यों और आरोपियों के बीच हाथापाई भी हुई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर 20 महिलाओं समेत कुल 28 लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना की तहकीकात जारी है।

यह घटना शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 को मथुरागेट थाना क्षेत्र में घटी। जानकारी के मुताबिक, VHP के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह और उनके साथी रेलवे फाटक नंबर 39 एरिया में स्थित एक घर में पहुंचे, जहाँ उन्हें धर्मांतरण की सूचना मिली थी। घर के अंदर लगभग 100 लोग मौजूद थे। जब जमावड़े का कारण पूछा गया, तो एक महिला ने सफाई दी कि वहाँ लाइब्रेरी चल रही थी। लेकिन, VHP के कार्यकर्ता इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। लाखन सिंह का आरोप है कि घर के अंदर हिंदुओं को ईसाई धर्म में परिवर्तित किया जा रहा था तथा इसके लिए लोगों को 500 रुपए दिए जा रहे थे। यह घर रवींद्र कुमार का है, जो पहले हिंदू था और अब ईसाई बन चुका है। रवींद्र ने अपने घर से हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें एवं मूर्तियाँ निकालकर नाले में फेंक दी थीं, जिससे ग्रामीणों ने विरोध किया था। इसके बाद से रवींद्र भरतपुर शहर में रहकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रहा था।

बताया जा रहा है कि रवींद्र के घर के बाहर चर्च फाउंडेशन का बैनर लगा हुआ था तथा WMF मानवाधिकार महासंघ का बोर्ड भी लगा था। शुक्रवार को जब VHP के सदस्य उसके घर पहुँचे, तो रवींद्र भड़क गया एवं दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। एक महिला ने अपने साथ अभद्रता किए जाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस मौके पर पहुँचकर स्थिति को शांत किया। हिन्दू संगठनों ने धर्मांतरण की शिकायत दर्ज करवाई है, जबकि रवींद्र के परिजनों ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुल 28 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 20 महिलाएँ शामिल हैं। मामले की तहकीकात एवं आवश्यक कार्रवाई जारी है। वि

MP सरकार ने बदला 130 साल पुराना ये कानून, जानिए क्या हुए बदलाव?

मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने वालों कर्मचारियों पर एक्शन! 9 को किया बर्खास्त, 76 का काटा वेतन

'हिन्दू देवी-देवता पर मुस्लिम न रखें दुकानों का नाम', बोले कपिल देव

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -