शर्मनाक! अपनी ही 9 वर्षीय मासूम का हैवान बाप ने किया बलात्कार, फिर जो किया...

शर्मनाक! अपनी ही 9 वर्षीय मासूम का हैवान बाप ने किया बलात्कार, फिर जो किया...
Share:

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक कारोबारी पिता ने 9 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया। इतना नहीं घिनौनी हरकत को छिपाने के लिए उसने पत्नी पर दबाव भी बनाया तथा किसी को भी इस बारे में न बताने के लिए बोला। हालांकि, महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। अपराधी पिता फरार है। पुलिस ने बताया कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि रायगढ़ में रहने वाले कारोबारी का बीवी से किसी बात पर झगड़ा चल रहा है। उससे परेशान होकर महिला मायके में रह रही है। हालांकि, उसका पति बेटी से मिलने आता था। इसी के चलते उसने बेटी के साथ बलात्कार किया। बेटी ने इस बारे में मां को बताया। जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने आनन-फानन अपने हैवान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

मिल रही खबर के अनुसार, महिला की शादी वर्ष 2014 में रायगढ़ में रहने वाले फैक्ट्री संचालक से हुई थी। शादी के पश्चात् बेटी हुई मगर पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं रहे। पति बिना बात के उससे झगड़ा करता था। आए दिन प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर 3 महीने पहले 9 वर्षीय बेटी को लेकर बिलासपुर में मायके में आकर रहने लगी। महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले जुलाई महीने से बेटी पर उसकी नीयत खराब थी। उसने रायगढ़ में भी बेटी के साथ गलत हरकत की थी। विरोध करने पर मारपीट की थी। तत्पश्चात, वो बिलासपुर आ गई तो पति बेटी से मिलने के बहाने आता था। यहां वह बेटी से अकेले मिलता था। इसी के चलते उसने बलात्कार किया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अपराधी की तलाश की जा रही है। रायगढ़ में उसके घर पर दबिश भी दी गई है। पुलिस उसके ठिकानों की जानकारी जुटाकर खोज कर रही है।

सरकार का बड़ा ऐलान, इन लोगों को मिलेंगे 3500 रुपये

ज़रा सी चूक और हो गया बड़ा हादसा...दिवाली पर चिता बनी बस

पटाखा फोड़ने पर 6 महीने की जेल से नहीं डरे दिल्लीवाले, खूब की आतिशबाजी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -