'शोषण करने वाले को चप्पल से मारो', मशहूर एक्टर की महिलाओं को सलाह

'शोषण करने वाले को चप्पल से मारो', मशहूर एक्टर की महिलाओं को सलाह
Share:

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में हलचल मची हुई है। सरकार द्वारा गठित इस कमेटी ने मलयालम सिनेमा में महिलाओं के यौन, शारीरिक और मानसिक शोषण पर रिपोर्ट जारी की है। फिर कई अभिनेत्रियां एवं अन्य महिलाओं ने अपनी आपबीती खुलकर सुनाई है। मलयालम सिनेमा से जुड़े कई बड़े एक्टर्स एवं डायरेक्टर्स पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस बीच, तमिल अभिनेता विशाल ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपना पक्ष रखा है।

अपने एक इंटरव्यू के चलते एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को यदि कोई शोषण करे तो उसे थप्पड़ मार देना चाहिए, तथा यदि कुछ भी गलत होता है तो तुरंत शिकायत करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु की एक्टर्स एसोसिएशन, नादिगर संगम, जल्द एक प्लेटफॉर्म तैयार करेगी जहाँ महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगी। विशाल ने कहा, "यह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में नहीं, बल्कि सभी इंडस्ट्री में हो रहा है। महिलाओं का शोषण इन दिनों सामान्य बात बन गई है। महिलाएं और लड़कियां कई मुश्किल परिस्थितियों से गुजरती हैं। कई इस बारे में बात नहीं करती हैं। हेमा कमेटी की रिपोर्ट एवं इन शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। इन शिकायतों की सत्यता की भी तहकीकात होनी चाहिए। पब्लिसिटी के लिए कई लोग झूठे आरोप भी लगाते हैं।"

महिलाओं को शोषण का सामना करते समय कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए, इस पर विशाल ने सलाह भी दी। उन्होंने कहा, "यदि कोई आपको छूता है, तो उसे चप्पल से मारो। वह रुक जाएगा। वह किसी भी महिला को दोबारा हाथ लगाने के बारे में नहीं सोचेगा। अपनी शिकायत दर्ज करने में सालों का वक्त मत लगाओ। इसमें चिंता की क्या बात है? आप किस चीज से डर रहे हैं? जैसे ही आप शिकायत दर्ज कराओगे, पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।" आगे विशाल ने कहा, "यदि आप किसी पुरुष को खुद को छूने देंगे तो उस पर कोई प्रतिक्रिया होगी। यह प्रतिक्रिया आपकी सहमति से भी हो सकती है और डर से भी। यदि आपको लग रहा है कि आपके साथ दुर्व्यवहार होने वाला है, तो सामने आओ तथा आवाज उठाओ या उस व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दो। महिलाएं अपने सर्वाइवल के बारे में सोचकर शिकायत नहीं करतीं। वे सोचती हैं कि पुरुष उनके परिवार और भविष्य के साथ क्या करेगा।"

विशाल ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सम्मिलित होने के लिए कई लोगों को समझौता करना पड़ता है। उन्होंने कहा, "बहुत से लोगों को इंडस्ट्री में आने का मौका नहीं मिलता। चांस पाने के लिए उन्हें यह सब करना पड़ता है। उनके पास और कोई विकल्प नहीं होता। यह एक दुखद स्थिति है।" उन्होंने कहा कि शोषण करने वाले को सजा अवश्य मिलनी चाहिए। वह बोले, "कानून को सख्त होना चाहिए। ऐसे लोग जेल जाते हैं और फिर 10 दिन में वापस आ जाते हैं और वही चीजें जारी रखते हैं। क्या ऐसा कुछ सऊदी अरब में हो सकता है? अगर वहां ऐसा होता, तो पुरुषों के लिए चीजें बहुत अलग होतीं।"

एक्टर्स एसोसिएशन में इस पर क्या हो रहा है, इस पर भी विशाल ने चर्चा की। उन्होंने कहा, "नादिगर संगम ने फैसला लिया है कि वह एक कमेटी बनाएगी जिसमें कोई भी महिला शिकायत दर्ज कर सकती है तथा उसका समाधान किया जाएगा। बहुत-सी महिलाओं के पास शिकायत करने के लिए कोई जगह नहीं होती। यह कमेटी महिलाओं, एक्टर्स एवं सभी के मुद्दों पर काम करेगी। हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं। हमें अपनी इंडस्ट्री को सुरक्षा देनी होगी।"

'अंधकार युग के हैं सारे धर्म', बोले जावेद अख्तर

सलमान खान के घर का वो शख्स, जिसे सलीम खान भी नहीं डांट सकते!

'मन्नत' के पास शिफ्ट होगा बॉलीवुड का ये कपल, कीमत उड़ा देगी होश

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -