होलिका का दहन, ऐसे करें पूजा

होलिका का दहन, ऐसे करें पूजा
Share:

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल भद्रकाल के चलते रात साढ़े आठ बजे के बाद होलिका का दहन होगा. फाल्गुन पूर्णिमा 11 मार्च को रात सवा आठ बजे से शुरू हो गई है। 12 मार्च को रात साढ़े आठ बजे तक भद्रा की छाया रहेगी और इस काल में होलिका दहन अशुभ माना जाता है। 

इसलिए भद्रा के बाद ही होलिका दहन होगा। होलिका दहन के लिए चौघडिय़ा का अमृतकाल साढ़े आठ से नौ बजे तक का है। हालांकि इसके बाद भी दहन कर सकते हैं। होलिका में हरे वृक्षों को न जलाएं। क्योंकि प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन भी हमारी जिम्मेदारी है। 

ऐसे करें पूजा-

हल्दी की गांठ, उपले, फलों, सब्जी आदि की माला बनाकर धारण करें। होलिका दहन से पूर्व नारियल, सुपारी, जायफल और आठ गोमति चक्र लेकर गुलाबी रंग से होलिका का पूजन करें। इसके बाद होलिका के चारों तरफ आठ दीये जलाएं और सभी सामग्री को होलिका के ऊपर अर्पण कर दें। होलिका दहन होते समय अपने कष्टों के निवारण के लिए और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना करें।

और पढ़े-

आखिर क्यों मनाते हैं होली?

होलाष्टक समाप्त, शुभ कार्यों की करें शुरूआत

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -