एक हादसे के कारण कई सफलताओं से वंचित रह गया भारत, जानिए पूरा मामला

एक हादसे के कारण कई सफलताओं से वंचित रह गया भारत, जानिए पूरा मामला
Share:

भारत के महान वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा (Homi Jehangir Bhabha) की आज पुण्यतिथि है। महान वैज्ञानिक होने के साथ-साथ होमी जहांगीर भाभा देश के परमाणु कार्यक्रम के जनक भी थे। उन्होंने ही देश को परमाणु ऊर्जा सम्पन्न राष्ट्र बनाने का काम उस वक़्त किया था जब दुनिया शीत युद्ध में उलझी थी तथा परमाणु हथियारों की होड़ के दुष्परिणामों की भविष्यवाणी की जा रही थी। भाभा ने भी दुनिया की तत्कालीन होड़ को पहचाना था तथा भारत को परमाणु हथियार सम्पन्न राष्ट्र बनने की आवश्यकता को भी महसूस किया था। लेकिन उनकी संदिग्ध हालात में मौत इस थ्योरी को मजबूती देती है कि उनकी मौत एक साजिश के तहत हुई थी।

होमी जहांगीर भाभा का जन्म मुंबई के एक अमीर पारसी परिवार में 30 अक्टूबर 1909 को हुआ था। 18 वर्ष की आयु में उन्होंने कैंब्रिज यूनवर्सिटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई आरम्भ की। और बाद में उनका रुझान भौतिकी की तरफ बढ़ता गया इसलिए मैकेनिकल इंजीनियर बनने के पश्चात् उन्होंने भौतिकी में शोधकार्य आरम्भ किए नाभकीय ऊर्जा को अपने प्रमुख विषय बनाया। वही यह दावा किया जाता है कि यदि होमी जहांगीर भाभा की मौत विमान दुर्घटना में न हुई होती तो शायद भारत नाभीकीय विज्ञान के क्षेत्र में कहीं बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुका होता। कई विशेषज्ञ तो यह भी मानते हैं कि भारत 1960 के दशक में ही परमाणु शक्ति से सम्पन्न राष्ट्र बन जाता।

भाभा की सिर्फ 56 वर्ष की आयु में ही 24 जनवरी 1966 में मौत हो गई। जब वे एयर इंडिया की फ्लाइट 101 में सफर कर रहे थे तथा वह विमान फ्रांस और इटली की सीमा पर आल्प्स पर्वत श्रेणी के माउंड ब्लैंक में क्रैश हो गया था। इस हादसे का आधिकरिक कारण यह बताया गया था कि जिनेवा एयरपोर्ट एवं पायलट के बीच विमान की स्थिति को लेकर भ्रम की स्थिति हो गई थी। वही उनकी मौत के बाद कई लोगों ने कहा कि इस हादसे से देश कई बड़ी सफ़लतों से वंचित रह गया। 

मैच के लिए बनाया नया ट्रैफिक प्लान, कई रास्ते रहेंगे बंद

आधी रात 2 बजे CM हिमंता बिस्वा सरमा ने की शाहरुख खान से बात, खुद बताई कॉल की कहानी

मुस्लिम युवक को थाने लेकर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, फोन में मिले कई हिन्दू लड़कियों के अश्लील वीडियो

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -