सोनाक्षी-जहीर की शादी में हनी सिंह ने कर दी ऐसी हरकत, बोले- 'मेरी मम्मी देखेंगी तो गालियां पड़ेंगी'
सोनाक्षी-जहीर की शादी में हनी सिंह ने कर दी ऐसी हरकत, बोले- 'मेरी मम्मी देखेंगी तो गालियां पड़ेंगी'
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर स्टार कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए है। सिन्हा परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त रिश्तेदार और करीबी दोस्त भी इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहे। वेडिंग इवेंट से सेलेब्रिटीज की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं तथा इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें रैपर हनी सिंह बता रहे हैं कि कैसे वो अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर बहुत खुश हैं, मगर साथ ही साथ उन्होंने सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल को चेतावनी भी दे डाली।

पेपराजी विरल भयानी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में फोटोग्राफर हनी सिंह से पूछता है कि पाजी आपने दारू पी है कि नहीं? इस पर हनी सिंह जवाब देते हैं कि सच बताऊं, आज मैं इतना खुश था... मैंने डेढ़ साल से शराब नहीं पी है। मगर आज मैंने बहुत शराब पी है। मेरी मम्मी यह वीडियो देखेंगी तो मुझे गालियां पड़ेंगी। मगर मैंने बहुत पी है। फिर हनी सिंह बात आगे बढ़ाते हैं और बोलते हैं कि इतना मैं खुश हूं, मेरी बेस्ट फ्रेंड की शादी थी आज। उन्होंने कहा, "मैं खुश हूं कि उसे बेस्ट इंसान मिला है। जहीर जो कि बहुत अच्छा आदमी है। मैं उम्मीद करता हूं कि तुम उसे (सोनाक्षी को) खुश रखोगे। नहीं तो हम देख लेंगे उसको (जहीर इकबाल को)।"

ध्यान हो कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बहुत समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सोनाक्षी ने बताया भी था कि उन्हें शादी करने की बहुत जल्दी है। सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सात साल पहले, आज ही के दिन (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में प्यार को उसकी सबसे पवित्र अवस्था में देखा और उसे यूं ही थामे रखने का निर्णय लिया। आज वही प्यार हमें सभी चुनौतियों और विजय तक ले आया है… इस पल तक ले गया… जहां दोनों परिवारों और दोनों के ईश्वरों के आशीर्वाद से अब हम पति-पत्नी हैं।" क्योंकि सोनाक्षी और जहीर का धर्म अलग है, तो सोशल मीडिया पर दोनों को खूब ट्रोल किया गया है।

'मूर्ख होना अपराध नहीं है', कंगना रनौत को अन्नू कपूर का जवाब

जहीर से शादी के साथ ही पूरा हुआ सोनाक्षी सिन्हा का सालों पुराना सपना

तनुश्री दत्ता के लगाए गंभीर आरोप पर नाना पाटेकर ने 6 साल बाद तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -