ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल

ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल
Share:

रांची: झारखंड के गढ़वा जिले में एक दुखद सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी दी है कि जिस ऑटो रिक्शा पर सभी यात्रा कर रहे थे उसकी एक ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा शुक्रवार की रात लगभग डेढ़ बजे नगर उंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के नजदीक हुआ। थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बताया कि तक़रीबन 12 लोग गुजरात जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए ऑटोरिक्शा में सिलियाटोंगर गांव से उंटारी रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे, इसी बीच ऑटो विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि जख्मी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त बिमलेश कुमार कनौजिया (42), अरुण भुइयां (30), बिकेश भुइयां (20), राजा कुमार (21) और राजकुमार भुइयां (53) के रूप में की गई है।

बता दें कि अभी पिछले महीने 22 मई को गढ़वा में एक अन्य सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग विवाह समारोह में जा रहे थे इस दौरान कार और ट्रेलर की टक्कर हो गई थी। 

सिक्किम में भूस्खलन और बारिश से छह लोगों की मौत, 1500 सैलानी अब भी फंसे

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा के खिलाफ गैर जमानती वारंट, दिल्ली से आते ही गिरफ्तार करेगी पुलिस

कर्नाटक के 7 लोग बन गए 'इस्लामिक स्टेट' के आतंकी, भारत में खलीफा राज स्थापित करने की खतरनाक साजिश

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -