दूसरी महिला से चल रहा था पति का अफेयर, पत्नी को लगी भनक और फिर...

दूसरी महिला से चल रहा था पति का अफेयर, पत्नी को लगी भनक और फिर...
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी से एसिड अटैक की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। घटना तब हुई जब पत्नी को उसके पति के किसी अन्य महिला से अफेयर के बारे में पता चला तथा उसने तलाक की मांग की। मामला मुंबई के मालवणी इलाके का है। यहां 34 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंका। घायल महिला को तुरंत कूपर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

महिला ने 2019 में प्रेम विवाह किया था, मगर बाद में उसे महसूस हुआ कि उसका पति बेरोजगार है और नशे का आदी है। साथ ही, महिला को यह भी पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है, फिर उसने तलाक लेने का निर्णय लिया। बीते 3 महीने से महिला मलाड में अपनी मां के घर पर रह रही थी। बुधवार प्रातः उसका पति जबरन घर में घुस आया एवं उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। 

वही इस हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया और उसे गंभीर चोटें आईं। महिला की मां उसे तुरंत कूपर हॉस्पिटल ले गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124(2), 311, 333, और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आरोपी की तलाश जारी है।

मजदूरों को मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट, अब हर महीने मिलेंगे 26000 !

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

वक्फ बिल पर JPC बैठक के दौरान जोरदार बहस, विपक्षी सांसदों ने किया बहिष्कार !

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -