इंस्टाग्राम रील्स में अच्छा लगा लड़का, मुलाकात होते ही उड़े होश और फिर...

इंस्टाग्राम रील्स में अच्छा लगा लड़का, मुलाकात होते ही उड़े होश और फिर...
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें इंस्टाग्राम पर दोस्ती एवं प्यार की शुरुआत कुछ ही समय में झगड़े में बदल गई। एक लड़की को रील्स में एक लड़का अच्छा लगता था, मगर जब उसने असलियत में उस लड़के से मुलाकात की, तो वह हैरान रह गई क्योंकि लड़का फोटो से बिल्कुल अलग दिख रहा था। तत्पश्चात, लड़की ने दोस्ती तोड़ दी तथा लड़के से बात करना बंद कर दिया।

हालांकि, लड़का लगातार उससे मिलने और बात करने का प्रयास करता रहा। प्राप्त खबर के अनुसार, लधेड़ी थाना क्षेत्र की 19 साल की लड़की की दोस्ती करीब एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर अरविंद बाथम नाम के लड़के से हुई थी। दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत चलती रही, तथा इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मिलने का निर्णय लिया। जब लड़की रेलवे स्टेशन पहुंची, तो उसे महसूस हुआ कि लड़के का चेहरा उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल की तस्वीर से बिल्कुल मेल नहीं खा रहा था।

इस पर लड़की ने दोस्ती खत्म करने और बातचीत बंद करने का फैसला किया। मगर लड़का लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश करता रहा। जब लड़की ने फोन का जवाब देना भी बंद कर दिया, तो लड़के ने उसे बदनाम करने तथा धमकियां देने लगा। लड़की का आरोप है कि लड़के ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी और से शादी की, तो वह उसे जान से मार देगा। फिर लड़की ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। वही पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई है।

'अशोक गहलोत ने टेप कराए सचिन पायलट के कॉल..', पूर्व OSD ने कबूला सच!

'पैसे निकालो वर्ना बम से उड़ा दूंगा...', वसूली करने पहुंचा नाबालिग और...

'ब्रिटिश नागरिक हैं राहुल गांधी..', HC ने केंद्र से माँगा जवाब, सामने आया IT रिटर्न

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -