'मैं यंग लड़की थी, जो अकेले रह रही थी…', महेश भट्ट संग अफेयर की खबरों पर बोलीं आशिकी गर्ल

'मैं यंग लड़की थी, जो अकेले रह रही थी…', महेश भट्ट संग अफेयर की खबरों पर बोलीं आशिकी गर्ल
Share:

आशिकी गर्ल और बॉलीवुड अदाकारा अनु अग्रवाल महेश भट्ट की पसंदीदा रही हैं। अपने एक इंटरव्यू के चलते अनु ने बताया कि वह सारे सीन एक ही टेक में दे देती थी। इससे इम्प्रेस होकर महेश भट्ट उन्हें 'वन टेक गर्ल' बोलने लगे थे। महेश उनकी प्रशंसा करते तो कई लोग जलते भी थे। इसलिए उनके एवं महेश भट्ट के अफेयर के किस्से भी शुरू हो गए थे।

अपने एक इंटरव्यू के चलते अनु अग्रवाल ने बताया कि महेश भट्ट उनकी प्रशंसा करते थे। इस बात से कुछ लोग जलने लगे थे। उन्हें महेश भट्ट ने 'वन टेक आर्टिस्ट' बोलने लगे थे। अनु ने कहा, बाद में मैंने रिएक्शंस देखे। कुछ लोग मेरे और महेश भट्ट के बारे में अफवाहें उड़ाने लगे थे। हमारे रिश्ते पर सवाल उठाने लगे थे कि उनका मुझे लेकर इतना झुकाव क्यों है। वह मेरी इस प्रकार से तारीफ क्यों करते हैं। मैंने इन सब बातों को बस इग्नोर किया। मेरे पास बहुत कुछ था। मैं यंग लड़की थी जो कि अकेले रह रही थी और 22 साल की उम्र में अपनी जिंदगी संभाल रही थी।

अनु अग्रवाल ने बताया कि वह लंबी और सांवली थीं, इस कारण भी इंडस्ट्री में परेशानियों का सामना करना पड़ा। अनु उस समय के हिसाब से बहुत बोल्ड भी थीं। वह शरमाने की जगह खुलेआम लड़कों के साथ सिगरेट पीती थीं। अनु ने कहा, मुझमें बहुत एटिट्यूड था। मैं दूसरी लड़कियों जैसे शरमाती नहीं थी। सीधे आंखों में देखकर बात करती थी। सिगरेट पीनी है तो ओपनली पियूंगी। मैं सेट्स पर भी अपने सिगरेट के पैकेट लेकर जाती थी।

रातों रात मिला इस एक्ट्रेस को फेम...फिर एक एक्सीडेंट ने बिगाड़ दिया सब कुछ

संजय दत्त को एक और झटका, इस फिल्म से कटा एक्टर का पत्ता

'वहां के लोग भी हमारी तरह', पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर बोली सुनिधि चौहान

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -