'दुष्कर्म रोकना है तो दुष्कर्मियों को चौराहे पर दी जाएं फांसी', बोली उषा ठाकुर

'दुष्कर्म रोकना है तो दुष्कर्मियों को चौराहे पर दी जाएं फांसी', बोली उषा ठाकुर
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश में भाजपा की फायरब्रांड विधायक एवं पूर्व मंत्री उषा ठाकुर एक बार फिर ख़बरों में हैं। उन्होंने बलात्कार रोकने के लिए आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। इससे पहले भी, उन्होंने कहा था कि बलात्कार के आरोपियों के माता-पिता को भी सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि उनके द्वारा अच्छी परवरिश न दिए जाने के कारण बलात्कार जैसी घटनाएं घटित होती हैं।

महू से भाजपा MLA उषा ठाकुर ने कहा, "दुष्कर्म रोकना है तो दुष्कर्मियों को चौराहे पर लटका कर फांसी दी जाए और उनके शवों को चील-कौवे नोचें, जबकि उनका अंतिम संस्कार भी न किया जाए। क्योंकि छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार करने वाले आरोपियों के साथ यही होना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि इन आरोपियों का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह सबसे गंभीर अपराध है। हाल के दिनों में मध्य प्रदेश में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के कई मामले सामने आए हैं, जिससे उषा ठाकुर ने कहा कि ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए।

वही इससे पहले, उषा ठाकुर ने एक और बयान में कहा था कि दुष्कर्मियों के माता-पिता को भी सजा दी जानी चाहिए, क्योंकि बलात्कार जैसी घटनाएं वही लोग अंजाम देते हैं जिनकी परवरिश अच्छी नहीं होती। उन्होंने कहा कि परवरिश का काम मां का होता है, इसलिए जो माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी परवरिश नहीं देते और बाद में वे बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए। उनका यह बयान भी उस समय चर्चा में रहा था। उषा ठाकुर भाजपा की समर्थक और हिंदुत्व की समर्थक विधायक हैं। वह इंदौर जिले की महू विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं। उषा ठाकुर हमेशा अपने साथ 24 घंटे कटार लेकर चलती हैं, इसलिए उन्हें "कटार वाली विधायक" भी कहा जाता है। वह पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर ख़बरों में रह चुकी हैं।

ट्रक की टक्कर से उड़ गए ऑटो के परखच्चे, 7 की दुखद मौत, 4 घायल

MP से गोवा तक तबाही मचाएगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

असम से भारत में घुस रहे थे 3 बांग्लादेशी, BSF ने खदेड़ा

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -