यदि आप भी बनने जा रही है माँ तो अभी जान लें ये जरुरी बात

यदि आप भी बनने जा रही है माँ तो अभी जान लें ये जरुरी बात
Share:

महिलाओं के लिए योग सेहत का खजाना है, खासकर जो महिलाएं प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं या पहले से प्रेग्नेंट हैं, उनके लिए कुछ खास योगासन बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें से एक है सुप्त बद्धकोणासन। इस योगासन को करने से प्रेग्नेंसी की कोशिश कर रही महिलाओं को काफी लाभ मिल सकता है। यह आसन पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को कम करता है और प्रेग्नेंसी के दौरान इसे करने से शरीर में ताकत बनी रहती है, थकान कम होती है और डिलीवरी भी आसानी से हो सकती है।

अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो आपको मलासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस योगासन से गर्भाशय मजबूत होता है और पेट के निचले हिस्से, यानी पेल्विक एरिया को ताकत मिलती है। इसके अलावा, मलासन पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी राहत देता है और पीरियड्स के दौरान भी इसे किया जा सकता है।

बद्ध कोणासन भी महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आसन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर मांसपेशियों को लचीला बनाता है और पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके साथ ही यह हार्मोनल इम्बैलेंस को ठीक करने में मदद करता है। अगर आप फर्टिलिटी बढ़ाना चाहती हैं, तो यह योगासन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

जो महिलाएं प्रेग्नेंसी की कोशिश कर रही हैं, उनके लिए अर्ध हलासन भी बहुत फायदेमंद है। इसे करने से एग की गुणवत्ता में सुधार होता है और ओव्यूलेशन की प्रक्रिया को आसान बनाता है। इसके साथ ही यह आसन पेल्विक मसल्स और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। अर्ध हलासन से स्ट्रेस भी कम होता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है।

महिलाओं को वॉरियर पोज या वीरभद्रासन भी करना चाहिए। यह योगासन शरीर की कोर मसल्स को मजबूत करता है और पेट के अंगों को उत्तेजित करता है, जिससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है। यह आसन मस्तिष्क को भी शांत करता है, स्ट्रेस को दूर करता है और नींद के पैटर्न को सही करता है। इन योगासनों को रोज़ाना की दिनचर्या में शामिल करने से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक सेहत में भी सुधार होता है। खासतौर से महिलाओं के लिए ये आसन प्रेग्नेंसी की तैयारी में मददगार साबित हो सकते हैं और पूरे शरीर को संतुलित और मजबूत बनाते हैं।

पत्नी जया को लेकर अमिताभ बच्चन को होती थी जलन? खुद किया खुलासा

वो 'शापित' बंगला जिसमें तबाह हो गई 3 बड़े स्टार्स की जिंदगी

दिन भर में 200 सिगरेट फूंक डालते थे अमिताभ बच्चन, इस कारण छोड़ दिया सब

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -