अगर आप अक्टूबर 2024 में घर, संपत्ति या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए शुभ मुहूर्त पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदी गई संपत्ति से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। खासकर मां लक्ष्मी की कृपा से घर में हमेशा खुशहाली रहती है। आइए जानते हैं अक्टूबर 2024 में प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने के लिए कौन से शुभ मुहूर्त हैं।
यदि आप अक्टूबर में संपत्ति या घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस महीने में कई शुभ मुहूर्त हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। यहाँ कुछ महत्वपूर्ण तारीखें दी जा रही हैं:
तारीख | दिन | शुभ मुहूर्त | तिथि | नक्षत्र |
---|---|---|---|---|
10 अक्टूबर 2024 | गुरुवार | सुबह 06:18 - सुबह 05:41, 11 अक्टूबर | सप्तमी, अष्टमी | पूर्वाषाढ़ा |
17 अक्टूबर 2024 | गुरुवार | सुबह 06:24 - शाम 04:20 | पूर्णिमा | रेवती |
23-24 अक्टूबर 2024 | बुधवार, गुरुवार | 23 अक्टूबर, सुबह 06:15 - 25 अक्टूबर, सुबह 06:38 | सप्तमी, अष्टमी | गुरु पुष्य नक्षत्र |
25 अक्टूबर 2024 | शुक्रवार | सुबह 07:41 - सुबह 06:27, 26 अक्टूबर | नवमी, दशमी | अश्लेषा |
29 अक्टूबर 2024 (धनतेरस) | मंगलवार | सुबह 10:31 - 30 अक्टूबर, दोपहर 01:15 | द्वादशी, त्रयोदशी | उत्तराफाल्गुनी |
संपत्ति खरीदने के शुभ नक्षत्र
रेवती, अनुराधा, मृगशीर्ष, विशाखा, पुनर्वसु, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वा भाद्रपद को संपत्ति खरीदने के लिए सबसे शुभ नक्षत्र माना जाता है। हालांकि, बेहतर परिणाम के लिए किसी जानकार से सलाह लेना अच्छा रहेगा।
घर खरीदने के शुभ दिन
गुरुवार और शुक्रवार को अन्य दिनों की तुलना में अधिक शुभ माना गया है। इन दिनों में प्रॉपर्टी खरीदने से आपको शुभ फल मिल सकता है।
यदि आप अक्टूबर 2024 में वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां कुछ शुभ तारीखें और मुहूर्त दिए गए हैं:
तारीख | दिन | शुभ मुहूर्त | नक्षत्र |
---|---|---|---|
7 अक्टूबर 2024 | सोमवार | सुबह 09:47 - रात 02:25, 8 अक्टूबर | अनुराधा |
13 अक्टूबर 2024 | रविवार | सुबह 06:21 - सुबह 06:21, 14 अक्टूबर | धनिष्ठा |
14 अक्टूबर 2024 | सोमवार | सुबह 06:21 - सुबह 06:41 | शतभिषा |
16 अक्टूबर 2024 | बुधवार | रात 08:40 - सुबह 06:23, 17 अक्टूबर | रेवती |
17 अक्टूबर 2024 | गुरुवार | सुबह 06:23 - शाम 04:20 | रेवती |
21 अक्टूबर 2024 | सोमवार | सुबह 06:26 - सुबह 05:51, 22 अक्टूबर | मृगशिरा |
24 अक्टूबर 2024 | गुरुवार | सुबह 06:28 - रात 01:58 | पुष्य |
29 अक्टूबर 2024 (धनतेरस) | मंगलवार | सुबह 10:31 - 30 अक्टूबर, दोपहर 01:15 | उत्तराफाल्गुनी |
30 अक्टूबर 2024 | बुधवार | सुबह 06:32 - दोपहर 01:15 | हस्त |
इन मुहूर्तों में वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने से आपको शुभ फल मिल सकता है। इसलिए इन शुभ तिथियों का ध्यान रखें और अपनी योजना के अनुसार खरीदारी करें।
पत्नी जया को लेकर अमिताभ बच्चन को होती थी जलन? खुद किया खुलासा
दिन भर में 200 सिगरेट फूंक डालते थे अमिताभ बच्चन, इस कारण छोड़ दिया सब