बालतोड़ से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खे, दर्द और सूजन से मिलेगा छुटकारा

बालतोड़ से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खे, दर्द और सूजन से मिलेगा छुटकारा
Share:

बालतोड़ एक त्वचा की समस्या है जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है, लेकिन यह आमतौर पर चेहरे, गर्दन, बगल, कंधे, हाथ और कूल्हे पर अधिक देखी जाती है। यह स्थिति दर्दनाक होती है और अगर समय पर इसका इलाज नहीं किया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकती है। आइए जानते हैं बालतोड़ क्या होता है और इसे ठीक करने के लिए कौन से घरेलू उपाय फायदेमंद हो सकते हैं।

बालतोड़ क्या है?
बालतोड़ के दौरान शरीर में एक गांठ बन जाती है, जिसमें मवाद भरने लगता है। यह गांठ लाल या सफेद रंग की हो सकती है। यदि इसका इलाज समय पर नहीं किया जाता, तो समस्या गंभीर हो सकती है।

बालतोड़ के लक्षण
प्रभावित क्षेत्र में असहनीय दर्द।
सूजन और लालिमा।
गांठ का दिखना।
गांठ में मवाद का भरना।

बालतोड़ के घरेलू उपाय
1. हल्दी
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और ब्लड प्यूरिफाइंग गुण होते हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। बालतोड़ पर हल्दी का लेप लगाकर राहत पा सकते हैं।

2. लहसुन
लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो फोड़े और फुंसियों के उपचार के लिए प्रभावी होते हैं। दो से तीन लहसुन की कलियों का पेस्ट गरम करके फोड़े पर 10 मिनट के लिए लगाएं।

3. गर्म कपड़े से सिकाई
गर्म कपड़े की सिकाई से दर्द और सूजन में राहत मिल सकती है। गर्म पानी में कपड़ा भिगोकर, इसे प्रभावित जगह पर 10 मिनट के लिए रखें। यह प्रक्रिया दिन में तीन से चार बार दोहराएं।

4. कलौंजी का तेल
कलौंजी का तेल भी त्वचा के संक्रमण और बालतोड़ के इलाज में मददगार हो सकता है। कलौंजी के बीज को पीसकर पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं।

इन उपायों को अपनाकर आप बालतोड़ से राहत पा सकते हैं। लेकिन अगर समस्या बनी रहे या बढ़े, तो डॉक्टर से परामर्श लेना महत्वपूर्ण है।

नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना पड़ेगा भारी

जिद्दी रोगों के लिए असरदार साबित होगी आयुर्वेदिक थेरेपी

घर की सफाई को आसान बना देंगे सड़े हुए टमाटर और नींबू, ऐसे करें इस्तेमाल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -