यदि आप भी कभी गए है क्लब, पब, बार और लॉन्ज तो जानिए इनमे अंतर

यदि आप भी कभी गए है क्लब, पब, बार और लॉन्ज तो जानिए इनमे अंतर
Share:

पार्टी करना किसे पसंद नहीं होता? अक्सर लोग तनाव को कम करने और मस्ती के लिए पार्टी का सहारा लेते हैं। जब भी पार्टी का जिक्र होता है, तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में क्लब, पब, बार और लॉन्ज का ख्याल आता है। हालांकि, कई लोग इन जगहों पर जाते तो हैं, लेकिन उनमें अंतर शायद ही जानते हों। आज हम आपको बार, पब, क्लब और लॉन्ज के बीच का फर्क बताने वाले है।

पार्टी का मजा: पार्टी करना अधिकतर लोगों के लिए खुशी और आराम का जरिया होता है। पार्टी करने से लोग अपने रोज़मर्रा के तनाव से थोड़ी दूरी बनाकर दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताते हैं। लेकिन पार्टी करने के लिए लोग आमतौर पर बार, पब, क्लब और लॉन्ज जैसी जगहों का रुख करते हैं। हर एक जगह का अपना अलग ही माहौल और अनुभव होता है, और इन्हें समझना जरूरी है।

बार (BAR) क्या होता है?: बार एक ऐसी जगह होती है, जहां पर शराब बेचने और परोसने की अनुमति होती है। यहां आप बैठकर ड्रिंक्स का आनंद ले सकते हैं, लेकिन एक बार जब आप अपनी ड्रिंक खत्म कर लेते हैं, तो आपको वहां ज्यादा देर रुकने की इजाजत नहीं होती। बार चलाने के लिए खास लाइसेंस की जरूरत होती है। इसके अलावा, बार में कुछ खाने के ऑप्शन भी मिल जाते हैं ताकि लोग आराम से अपने समय का आनंद ले सकें।

पब (PUB) क्या होता है?: पब को पब्लिक हाउस कहा जाता है, जहां शराब और दूसरे एल्कोहॉलिक ड्रिंक्स सर्व किए जाते हैं। पब का माहौल बार की तुलना में ज्यादा आरामदायक और होम-लाइक होता है। यहां पर आपको बार की तरह एक तय स्थान पर बैठकर शराब पीने की जरूरत नहीं होती। आप पब में डांस कर सकते हैं और कई तरह की अन्य एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं।

क्लब (Club) क्या होता है?: क्लब की जगह बार और पब के मुकाबले बड़ी होती है। यहां पर आपको डांस फ्लोर या डांस स्टेज भी देखने को मिलता है। क्लब में एंट्री के लिए एक तय राशि या मेंबरशिप की जरूरत होती है। लोग क्लब में लंबा समय बिताने और मस्ती करने के लिए आते हैं। क्लब का माहौल खास तौर पर डांस और म्यूजिक लवर्स के लिए बनाया जाता है, जिससे लोग पूरे जोश के साथ वहां पार्टी का मजा उठा सकें।

लॉन्ज (Lounge) क्या होता है?: लॉन्ज एक ऐसी जगह होती है, जहां आप आराम से बैठ सकते हैं। यहां आपको कोच और आरामदायक कुर्सियां मिलती हैं, जहां आप रिलेक्स होकर समय बिता सकते हैं। लॉन्ज में बार की तुलना में कम सख्त नियम होते हैं, जिससे आप यहां ज्यादा समय तक रुक सकते हैं और आराम कर सकते हैं।

कर्नाटक में गणपति गिरफ्तार! शरद पवार के सामने देवी-देवताओं का अपमान, आखिर क्यों विपक्ष ?

सलमान खान के नाम पर चल रहे स्कैम का हुआ पर्दाफाश, टीम ने दी चेतावनी

तार-तार हुई खाकी वर्दी की मर्यादा! वीडियो वायरल होते ही विभाग में मचा हड़कंप

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -