चाय का जान लेंगे इतिहास तो उड़ जाएंगे आपके होश

चाय का जान लेंगे इतिहास तो उड़ जाएंगे आपके होश
Share:

भारत में ज़्यादातर लोगों की सुबह चाय के साथ ही शुरू होती है। कुछ लोग तो इतने शौकीन होते हैं कि उन्हें उठते ही बेड पर चाय चाहिए होती है। भारत में चाय को सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थ माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा चाय कहां पी जाती है? अगर आपका जवाब पाकिस्तान है, तो आप गलत हैं। आइए, इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सबसे ज्यादा चाय किस देश में पी जाती है और चाय का इतिहास क्या है।

दुनिया में सबसे ज्यादा चाय पीने वाला देश

अगर चाय के उत्पादन की बात करें, तो भारत इसमें दुनिया में दूसरे स्थान पर है। जबकि चीन पहले नंबर पर है। लेकिन चाय की खपत की बात की जाए, तो तुर्किए (तुर्की) सबसे आगे है। वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, तुर्किए में हर व्यक्ति सालाना औसतन 3.16 किलो चाय पीता है। इसके बाद आयरलैंड में प्रति व्यक्ति 2.19 किलो और ब्रिटेन में 1.94 किलो चाय की खपत होती है।

पाकिस्तान इस सूची में चौथे स्थान पर है, जहां प्रति व्यक्ति 1.50 किलो चाय पी जाती है। हैरानी की बात ये है कि भारत और चीन जो दुनिया के सबसे बड़े चाय उत्पादक देश हैं, वे इस सूची के टॉप 10 में भी नहीं हैं। भारत 23वें स्थान पर है, जहां प्रति व्यक्ति 0.32 किलो चाय की खपत होती है। चीन 19वें स्थान पर है, जहां प्रति व्यक्ति 0.57 किलो चाय पी जाती है।

चाय का इतिहास

चाय का इतिहास लगभग 4800 साल पुराना माना जाता है। इसके आविष्कार की एक कहानी है कि 2732 ईसा पूर्व में चीन में एक शासक शेन नुंग हुआ करते थे। एक दिन वह अपने बगीचे में बैठे थे और उन्होंने अपने नौकर से गर्म पानी मंगवाया। जब पानी गर्म हो रहा था, तब अचानक एक पत्ती उसमें गिर गई। उस समय किसी ने उस पत्ती पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब राजा ने वह पानी पिया, तो उसका स्वाद और रंग अलग था। राजा को यह पेय पीने के बाद काफी ताजगी महसूस हुई। उस पत्ती का झाड़ उनके बगीचे में ही उगा हुआ था। इसके बाद लोग इस पत्ती को उबालकर पीने लगे और इसे चाय नाम दिया गया। इस तरह चाय चीन से निकलकर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गई।

भरी महफ़िल में अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय को लगाई डांट, वायरल हुआ VIDEO

पत्नी जया को लेकर अमिताभ बच्चन को होती थी जलन? खुद किया खुलासा

वो 'शापित' बंगला जिसमें तबाह हो गई 3 बड़े स्टार्स की जिंदगी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -