दिल्ली से UP-बिहार तक कई शहरों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली से UP-बिहार तक कई शहरों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: देश के कई प्रदेशों में तपतपाती गर्मी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि रविवार तक पूर्वी भारत के कुछ प्रदेशों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होगी। इससे लोगों को गंभीर से कुछ राहत प्राप्त हो सकती है। वहीं, उत्तरी और मध्य मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। IMD ने अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर में व्यापक वर्षा एवं पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। 

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी यानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने और बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। आपको यह भी बता दें कि शुक्रवार को हल्की वर्षा का पूर्वानुमान होने के बड़ा भी दिल्ली में वर्षा नहीं हुई। 

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई एवं महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्से बीते कुछ दिनों से 'लू' की स्थिति का सामना कर रहे हैं। इस हफ्ते के आरम्भ में, मुंबई का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जबकि नवी मुंबई में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, पश्चिम बंगाल में बीते 10 दिनों से 'लू' की स्थिति बनी हुई है। बांकुड़ा जैसे जिलों में नदियों का जलस्तर नीचे चला गया है, जहां इस हफ्ते अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांकुड़ा के पश्चात् गुरुवार को पानागढ़ वायुसेना स्टेशन का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने से शुक्रवार को प्रदेश के कुछ भागों में तापमान में गिरावट आई। कोलकाता में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस एवं पड़ोसी साल्ट लेक में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अचानक आए 30 डकैत और करने लगे बमबाजी, विरोध करने पर कर दिया चाकू से हमला और फिर...

रमन सिंह ने किया विधानसभा चुनाव में BJP के प्लान का खुलासा

लड़कियों ने ठुकरा दिया प्रपोजल तो भड़के लड़के, बदला लेने के लिए उठाया ये घिनौना कदम

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -