'अगर यही चलता रहा तो..', पंजाब में ऐसा क्या हो रहा, जो गडकरी ने भगवंत मान को दे दी सख्त वार्निंग ?

'अगर यही चलता रहा तो..', पंजाब में ऐसा क्या हो रहा, जो गडकरी ने भगवंत मान को दे दी सख्त वार्निंग ?
Share:

अमृतसर: अमृतसर में केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक चेतावनी भरा पत्र लिखा है। गडकरी ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है और कहा है कि अगर इसे सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो NHAI राज्य में चल रहे आठ हाइवे प्रोजेक्ट्स को रद्द कर सकता है। इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 14,288 करोड़ रुपये है।

गडकरी की यह चेतावनी विशेष रूप से दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर हो रही हिंसक घटनाओं के संदर्भ में आई है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण दिल्ली से माता वैष्णो देवी के कटरा तक किया जा रहा है, जिसमें अमृतसर तक का हिस्सा भी शामिल है। इस निर्माण के दौरान कई जगहों पर हिंसक घटनाओं के चलते काम रुक गया है। नितिन गडकरी ने इन घटनाओं के मद्देनजर अपनी नाराजगी जाहिर की है और मुख्यमंत्री को दखल देने का अनुरोध किया है। उन्होंने विशेष रूप से इंजीनियरों और कॉन्ट्रैक्टर्स पर हुए हमलों पर नाराजगी जताई है, और कहा है कि लुधियाना में NHAI के अधिकारियों को धमकियां भी दी गई हैं। गडकरी ने अपने पत्र में भूमि अधिग्रहण के मुद्दे को भी उठाया है और इस संबंध में उन्होंने हमले की तस्वीरें भी सबूत के तौर पर भेजी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाए।

गडकरी ने बताया कि एक महीने पहले राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में पंजाब सरकार द्वारा कानून व्यवस्था और भूमि अधिग्रहण के मुद्दों को सुलझाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, बल्कि हालात और बिगड़ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यही हालात बने रहे, तो NHAI को मजबूरन आठ हाइवे प्रोजेक्ट्स को रद्द करना पड़ेगा। इससे पहले भी NHAI ने तीन राजमार्ग परियोजनाओं को भूमि अधिग्रहण के अभाव में रद्द कर दिया था।

मोदी सरकार से जो मांग कर रहे राहुल गांधी, उसे पहले ही नकार चुके हैं मनमोहन के मंत्री !

'इन आतंकियों को देखते ही सूचित करें..', जम्मू कश्मीर में जारी हुए स्केच, सूचना देने वाले को 5 लाख इनाम

गाज़ा पर तो खूब बोले, बांग्लादेश में हिन्दू नरसंहार पर चुप्पी क्यों ? राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -