सिक्किम में कांग्रेस को NOTA ने हराया, 3 गुना कम वोट मिले ! अरुणाचल में 600 वोटों से जीती मात्र एक सीट

सिक्किम में कांग्रेस को NOTA ने हराया, 3 गुना कम वोट मिले ! अरुणाचल में 600 वोटों से जीती मात्र एक सीट
Share:

गंगटोक: रविवार (2 जून) को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के परिणाम सामने आए। अरुणाचल प्रदेश में जहाँ भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की है, वहीं, सिक्किम में भाजपा गठबंधन NDA की साथी सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा (SKM) ने क्लीन स्वीप किया है। सिक्किम की 32 सीटों में से SKM को 31 सीटों पर जीत मिली है, वहीं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) को महज 1 सीट पर संतोष करना पड़ा है। 

वहीं, 60 सीटों वाले अरुणाचल में भाजपा ने अकेले 46 सीट जीती है, वहीं, 13 अन्य के खाते में गई है, जिसमे से कई NDA के साथी ही हैं। यानी इन दोनों विधानसभा चुनावों में भाजपा और NDA का परचम लहराया है।  उधर, देश पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली पार्टी कांग्रेस को सबसे बड़ी निराशा हाथ लगी है। पार्टी अरुणाचल प्रदेश में महज एक  सीट जीत पाई है। वहीं सिक्किम में उसका खाता भी नहीं खुला। सबसे शर्मनाक बात तो ये है कि सिक्किम में कांग्रेस को नोटा (NOTA) से भी कम वोट मिले हैं। सिक्किम में नोटा पर 0.99 फीसदी वोट पड़े। वहीं, कांग्रेस महज 0.32 प्रतिशत वोट ही प्राप्त कर पाई।

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को केवल बामेंग विधानसभा सीट पर जीत मिली है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी कुमार वाई ने महज 635 मतों से जीत दर्ज की है। अरुणाचल में अन्य जीतने वालों में नेशनल पीपुल्‍स पार्टी (NPP) के पांच, NCP के तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के दो और तीन निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। 

IAS कपल विकास और राधिका रस्तोगी की बेटी ने की खुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस

शेयर बाजार में भी चला मोदी मैजिक ! एक ही दिन में निवेशकों ने छापे 11 लाख करोड़

विज्ञान को चुनौती ! 4 साल से केवल नर्मदा जल पर जीवित हैं ये संत, अब डॉक्टरों की टीम कर रही शोध

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -