इस तरह आप भी पढ़ाई की तरफ कर सकते है अपने बच्चों का ध्यान

इस तरह आप भी पढ़ाई की तरफ कर सकते है अपने बच्चों का ध्यान
Share:

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा मेहनत करे, लगन से पढ़ाई करे और अच्छे नंबर लाए। लेकिन कभी-कभी बच्चे पढ़ाई में मन नहीं लगाते और उनका ध्यान भटकने लगता है, जिससे माता-पिता परेशान हो जाते हैं। अगर आपके बच्चे का ध्यान पढ़ाई में नहीं लग रहा, तो यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चे का ध्यान केंद्रित रख सकते हैं।

1. शांत वातावरण में पढ़ाई

अपने बच्चे के लिए एक शांत और व्यवस्थित अध्ययन का स्थान बनाएं। उस कमरे में से सारी अनावश्यक चीजें हटा दें और सिर्फ पढ़ाई से संबंधित सामग्री रखें, जैसे किताबें, पेन, और पेंसिल। एक अच्छा अध्ययन स्थान बच्चे के ध्यान को बनाए रखने में मदद करता है।

2. पढ़ाई की चीजें हमेशा उपलब्ध रखें

बच्चे की टेबल पर पढ़ाई से संबंधित सभी सामान जैसे कि किताबें, नोट्स, पेंसिल आदि हमेशा मौजूद रखें। अगर आपका बच्चा पढ़ाई के लिए कुछ खास चीजें चाहता है, तो उसे खरीदने में संकोच न करें। इसके अलावा, बच्चे के कमरे में उनके भविष्य के सपनों से जुड़े कुछ प्रेरणादायक चित्र भी लगा सकते हैं।

3. टारगेट सेट करें और दिखाएं

बच्चे के लक्ष्य को छोटे-छोटे पेपर पर लिखकर दीवारों पर लगाएं। इससे बच्चा अपने लक्ष्य को देखेगा और पढ़ाई के प्रति प्रेरित होगा। आप "पोमोडो तकनीक" का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें 25 मिनट की पढ़ाई के बाद 5 मिनट का ब्रेक दिया जाता है। ब्रेक के दौरान बच्चा कुछ हल्की गतिविधियां कर सकता है।

4. पेशेवर काउंसलर की सलाह

अगर बच्चे का ध्यान पढ़ाई में नहीं लग रहा, तो पेशेवर काउंसलर की मदद लें। काउंसलर बच्चे की समस्याओं को समझने में मदद कर सकते हैं और उचित समाधान सुझा सकते हैं।

5. घर में सकारात्मक माहौल बनाएं

बच्चे को बिना किसी दबाव के पढ़ाई करने दें और घर में एक सकारात्मक वातावरण बनाएं। सकारात्मक माहौल बच्चे की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने में मदद कर सकता है। इन सरल टिप्स की मदद से आप अपने बच्चे का ध्यान पढ़ाई में बनाए रख सकते हैं और उसकी पढ़ाई की समस्याओं को सुलझा सकते हैं।

स्त्री 2 हिट होते ही श्रद्धा कपूर ने छोड़ा अपना घर, अब यहाँ हुई शिफ्ट

लंदन में नए अवतार में नजर आए विराट कोहली, इंटरनेट पर छाया VIDEO

बॉलीवुड का ये एक्टर बनेगा 'रेस 4' में विलेन! 10 गुना ज्यादा भयानक होगा किरदार

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -