'तिलक लगाने वालों के कारण भारत गुलाम बना..', लालू यादव के खास जगदानंद सिंह के बयान पर मचा विवाद

'तिलक लगाने वालों के कारण भारत गुलाम बना..', लालू यादव के खास जगदानंद सिंह के बयान पर मचा विवाद
Share:

पटना: पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की बिहार इकाई के प्रमुख जगदानंद सिंह ने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया है कि माथे पर तिलक लगाने वाले लोग भारत को गुलामी में धकेलने के लिए जिम्मेदार थे। पटना में RJD कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जगदानंद सिंह ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 'सनातन' पर राजनीति कर रहे हैं। बता दें कि, जगदानंद सिंह को RJD सुप्रीमो लालू यादव का ख़ास माना जाता है

जब भारत गुलाम बना, तब लालू यादव जैसे लोग नहीं थे :-

उन्होंने कहा कि, 'भारत अंग्रेजों का गुलाम कब बना? उस समय लालू प्रसाद यादव, कर्पूरी ठाकुर और राम मनोहर लोहिया जैसे लोग नहीं थे।'  सिंह ने RSS और भाजपा पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि, ''जो लोग अपने माथे पर तिलक लगाते हैं, उन्होंने भारत को गुलामी में धकेल दिया।' उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ मंदिर बनाने और मस्जिद गिराने से भारत आगे नहीं बढ़ने वाला है।  कार्यक्रम के दौरान मंच पर राज्य के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री कृष्णा पटेल, रणविजय साहू, एजाज अहमद और बब्लू सम्राट जैसे अन्य नेता मौजूद थे।  उल्लेखनीय है कि, सिंह की यह टिप्पणी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच आई है। हालाँकि, सिंह के इस बयान के बाद लोग, लालू, तेजस्वी, तेजप्रताप यादव की तिलक लगाई हुई तस्वीरें साझा करते हुए, उन्हें आइना दिखा रहे हैं 

 

सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया जैसे पूरी तरह से मिटाने की बात करने वाले उदयनिधि स्टालिन का विवाद बढ़ने के बाद कहना है कि भाजपा मेरे बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। अपनी सनातन धर्म विरोधी टिप्पणियों को लेकर भाजपा की आलोचना के बीच, DMK नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि भाजपा के नेताओं ने उनके बयानों को "तोड़-मरोड़कर" पेश किया है। उन्होंने इन आरोपों से उत्पन्न सभी कानूनी मामलों से निपटने का भी वादा किया। 

'लव जिहाद बंद करो..', बौद्ध लड़की से निकाह कर धर्म बदला, सड़कों पर उतरे बौद्ध संगठन, धर्मांतरण विरोधी कानून की मांग

अशोक गहलोत के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, सीएम रुके, मुस्कुराए और आगे बढ़ गए, Video

'मैं एक गर्वित हिन्दू, भारत के साथ आत्मीय रिश्ता..', उदयनिधि को जरूर पढ़ना चाहिए ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक का यह बयान

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -