'भारत कर सकता है मध्यस्थता..', रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर राष्ट्रपति पुतिन ने किया बड़ा ऐलान

'भारत कर सकता है मध्यस्थता..', रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर राष्ट्रपति पुतिन ने किया बड़ा ऐलान
Share:

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के साथ संभावित शांति वार्ता में भारत, चीन और ब्राजील मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। पुतिन ने यह बयान ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में दिया, जहां उन्होंने यह भी कहा कि रूस का मुख्य उद्देश्य यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करना है। साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि रूसी सेना कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना को धीरे-धीरे पीछे धकेल रही है।

पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में रूस और यूक्रेन का दौरा कर चुके हैं। पीएम मोदी का ये दोनों दौरे वैश्विक स्तर पर काफी चर्चा का विषय रहे। जुलाई महीने में, जब नाटो समिट के बीच पीएम मोदी रूस पहुंचे, तो उनकी और पुतिन की मुलाकात की तस्वीरें खूब सुर्खियों में रहीं। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को याद दिलाया था कि युद्ध से शांति का रास्ता नहीं निकलता। रूस दौरे के दौरान, राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, "ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल" से सम्मानित किया था। हालांकि, इस दौरे से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की नाराज हुए और उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की।

इसके बाद, 23 अगस्त को पीएम मोदी यूक्रेन के दौरे पर गए और वहां उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। वह पोलैंड से ट्रेन के जरिए कीव पहुंचे और दोनों नेताओं ने यूक्रेन नेशनल म्यूजियम का दौरा किया। इस दौरान उनकी कई भावुक तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। पीएम मोदी ने इस मुलाकात में जेलेंस्की से कहा कि बिना समय गंवाए शांति के लिए बातचीत शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी समस्या का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति से ही संभव है।

पीएम मोदी ने जेलेंस्की को यह भरोसा भी दिया कि भारत इस मुश्किल समय में यूक्रेन की मदद के लिए तैयार है। मोदी ने जेलेंस्की को आश्वासन दिया कि भारत शांति के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पुतिन से स्पष्ट शब्दों में कहा था कि युद्ध से किसी समस्या का हल नहीं निकलता। भारत लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने और शांति बहाल करने के लिए प्रयासरत है, और इसी दिशा में यह दौरा भी महत्वपूर्ण रहा।

700 वन्यजीवों की हत्या करेगा नामीबिया, भीषण अकाल में मदद को आगे आया भारतीय संगठन

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, विधानसभा में सो रहे सीएम सुक्खू, Video हुआ वायरल

ब्यूटी कांटेस्ट के बाद राहुल ने रेलवे में ढूंढी जाति, लोको पायलट को कहा 'महादलित'

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -