India Corona: पिछले 24 घंटों में सामने आए 18 हज़ार नए केस, अब तक 1.5 लाख की मौत

India Corona: पिछले 24 घंटों में सामने आए 18 हज़ार नए केस, अब तक 1.5 लाख की मौत
Share:

नई दिल्ली: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,087 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,03,74,932 तक पहुंच गया है। इसी दौरान देश में 264 मौतें रिपोर्ट हुई हैं, जिसके बाद मरने वालों की तादाद 1,50,114 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में आंकड़े जारी किए हैं।

भारत में लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस संक्रमण की तादाद 20,000 से नीचे रिपोर्ट की गई। अब तक देश में 99,97,272 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 2,27,546 मरीजों का उपचार चल रहा है। रिकवरी दर 96.36 फीसद है जबकि मृत्यु दर 1.45 फीसद है। महाराष्ट्र अब तक का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। दैनिक नए मामलों में से 84 फीसद 10 राज्यों - केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से दर्ज किए जा रहे हैं।

दो वैक्सीन की मंजूरी के साथ, जल्द ही बड़े पैमाने पर देश में टीकाकरण अभियान आरंभ होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने प्रथम चरण में तक़रीबन 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने की योजना बनाई है जिसमें एक करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स, 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स और 27 करोड़ वृद्ध शामिल हैं। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की तादाद 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी।

29 दिन बाद अचानक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या हैं आज के रेट

डेमलर इंडिया ने टीएन यूनिट में महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई

दूरसंचार इस सप्ताह स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए नोटिस कर सकता है जारी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -