भारत को मिली एक और उपलब्धि, अमन सहरावत ने जीता कांस्य, देश के खाते में आए कुल इतने मेडल

भारत को मिली एक और उपलब्धि, अमन सहरावत ने जीता कांस्य, देश के खाते में आए कुल इतने मेडल
Share:

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को एक और सफलता मिली है। पुरुषों की 57 किलोग्राम भार-वर्ग कुश्ती में अमन सहरावत ने कांस्य पदक जीता। अमन ने प्यूर्टो रीको के डारियन क्रूज को 13-5 के अंतर से हराया, जिससे भारत को पेरिस ओलंपिक्स 2024 में छठा मेडल मिल गया। अब तक, भारत को एक रजत और पाँच कांस्य पदक मिल चुके हैं। अमन ने इस पदक को अपने दिवंगत माता-पिता को समर्पित किया है, जिनकी मृत्यु उनके बचपन में हो गई थी। अमन का पालन-पोषण उनके दादा-दादी ने किया। जीत के पश्चात् अमन ने कहा, "मैं इस मेडल को अपने माता-पिता और देशवासियों को समर्पित करना चाहता हूँ। मेरी नजर मेडल पर थी।"

अमन ने अपनी रणनीति के बारे में बताते हुए कहा, “मैंने इस मैच में शुरू से विपक्षी पर दबाव बनाने की योजना बनाई और इसमें कामयाब रहा।” हालांकि, सेमीफाइनल में अमन सहरावत को जापान के रेइ हिगुची के खिलाफ 0-10 से हार का सामना करना पड़ा था। अमन ने पेरिस ओलंपिक के लिए चयन ट्रायल्स में रवि दहिया को हराया था, जो कि इस कैटेगरी में ओलंपिक में सिल्वर मेडल विजेता रहे थे। सेमीफाइनल मैच हारने के पश्चात् अमन का वजन 4.6 किलोग्राम बढ़ गया था। उन्होंने अपने कोच के साथ मिलकर इसे 10 घंटे में कम किया। अंतिम मुकाबले से पहले उन्होंने रात भर सोए बिना ट्रेड मिल और अन्य प्रयासों से अपना वजन कम किया और अंततः सफल रहे।

कौन हैं अमन सहरावत
अमन सहरावत हरियाणा के झज्जर जिले के बीरोहार के निवासी हैं। उन्होंने कुश्ती की शुरुआत मिट्टी में की थी तथा 2012 के समर ओलंपिक में सुशील कुमार के रजत पदक से प्रेरित होकर 10 साल की उम्र में उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने कुश्ती के गुर सीखे। जब अमन 11 वर्ष के थे, तब उनके माता-पिता का निधन हो गया। इस कठिन दौर में उनके दादा-दादी ने उन्हें समर्थन प्रदान किया, जिससे अमन ने अपने सपने को आगे बढ़ाया और आज इस मुकाम पर पहुंचे।

अमन ने 2021 में अपना पहला राष्ट्रीय चैंपियनशिप खिताब जीता। 2022 में अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप एवं अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 2022 के एशियाई खेलों में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। अप्रैल 2023 में उन्होंने 2023 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता तथा जनवरी 2024 में जाग्रेब ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक जीता। अमन ने 2024 के विश्व कुश्ती ओलंपिक योग्यता टूर्नामेंट में भाग लेकर पेरिस ओलंपिक के लिए भारत को कोटा स्थान दिलाया। WFI ने उन्हें 2024 ओलंपिक के लिए रवि दहिया की बजाय चुना, जिनके पास टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक था।

वायुसेना में 10वीं, 12वीं पास के लिए निकली नौकरियां, फटाफट कर लें आवेदन

विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज’ ने मचाई धूम, तीसरे हफ्ते में भी बरकरार है रफ्तार

MP में मदरसों पर बड़ा एक्शन, 56 की मान्यता हुई रद्द

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -