पड़ोसी देशों पर निगरानी करने के लिए, भारत आज स्थापित करेगा अपना तीसरा नेवी बेस

पड़ोसी देशों पर निगरानी करने के लिए, भारत आज स्थापित करेगा अपना तीसरा नेवी बेस
Share:

ब्लेयर : पड़ोसी देश चीन की लगातार मजबूत होती नौसेना और उसके हिंद महासागर में बढ़ते हस्तक्षेप ने भारत की चिंताओं को बढ़ा दिया है। चीनी नौसेना की हरकतों की निगरानी करने के लिए भारत गुरूवार को हिंद महासागर में अपना तीसरा नेवी बेस खोलने जा रहा है। सामरिक नजरिए से बेहद अहम यह नेवी बेस अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से करीब 300 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित एक रणनीतिक अहमियत रखने वाले द्वीप पर खोला जाएगा। 

जम्मू कश्मीर: शोपियां ने सेना ने मार गिराए तीन आतंकी, ऑपरेशन अब भी जारी

नौसेना प्रमुख करेंगे उद्घाटन 

सूत्रों से प्राप्त के अनुसार, इस द्वीप से भारत मलक्का जलसंधि से होकर हिंद महासागर में पहुंचने वाली चीनी पनडुब्बियों और जहाजों पर नजर रखने का काम कर पाएगा। भारतीय नौसना के प्रवक्ता कैप्टन ने बताया, नौसेना प्रमुख एडमिरल इस नए नेवी बेस आईएनएस कोहासा का उद्घाटन करेंगे।यह नेवी बेस अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से करीब 300 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित एक द्वीप पर खोला जाएगा। 

किंग खान के बेटे का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, ऐसे दी जानकारी

यह होंगे इसके फायदे 

जानकारी के लिए बता दें कि भारत के शीर्ष नेतृत्व की चिंता अपने पड़ोस में चीन के श्रीलंका, पाकिस्तान में बनाए गए व्यवसायिक बंदरगाहों को लेकर है, जिन पर चीन किसी भी समय अपनी लगातार बढ़ती जा रही नौसेना को तैनाती दे सकता है। इसके चलते चीन भारत को दोहरे मोर्चे पर घेरने में सफल हो सकता है। वर्ष 2014 में ही भारत इस स्थिति से जूझ चुका है, जब चीन की पनडुब्बी श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पर खड़ी थी। 

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों में हुई जोरदार मुठभेड़

सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामीजी का आज होगा अंतिम संस्कार

अब 25 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र भी दें सकेंगे आईआईटी जेईई मेन और एडवांस परीक्षा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -