चीन की दखलअंदाजी को रोकने के लिए भारत ने किया चार जासूसी विमानों का सौदा

चीन की दखलअंदाजी को रोकने के लिए भारत ने किया चार जासूसी विमानों का सौदा
Share:

नई दिल्ली : भारत ने रक्षा कंपनी बोइंग से लंबी दूरी की निगरानी वाला जासूसी विमान पोसिडोन-8 आइ खरीदने के लिए डील की है। भारत और अमेरिका की प्रमुख रक्षा कंपनी बोइंग ने चार अतिरिक्त जासूसी विमानों की डील 1 अरब में की है। यह विमान पनडुब्बी ध्वस्त करने वाला एक युद्धक विमान भी है। इस सौदे का मकसद हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर नजर रखना है।

बुधवार को रक्षा मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने पहले से चीन की हरकतों पर नजर रखने के लिए आठ P08 आई विमानों की तैनाती कर रखी है। आज हुए चार विमानों के सौदे का तीन साल में अमल में आने की उम्मीद है। भारत में बोइंग डिफेंस की प्रवक्ता अमृता ढींढसा ने बताया कि यह विमान न केवल निगरानी के लिए है बल्कि ये पनडुब्बियों को मार गिराने के भी काम आएगा।

इसे हारपून मिसाइल से भी लैस किया गया है। इसके साथ ही विमान में हल्के तारपीडो व रॉकेट आदि भी है। इस विमान की उपलब्धता के साथ भारतीय नौसेना अब समुद्र में पैराशूट गिराकर भी निगरानी और लापता विमानों का खोजी अभियान कर सकेगी। फिलहाल भारतीय वायुसेना छोटे पैराशूट गिराकर लापता विमान एनएन32 की तलाश कर रही है।

बता दें कि चीन ने हिंद महासागर में अपनी दखल अंदाजी बढ़ा दी है। परमाणु हथियारों से लैस नौका को चीन ने श्रीलंका के डौक में स्थापित कर रखा है। रक्षा और औद्योगिक क्षेत्र के सूत्रों के अनुसार बुधवार को ही इस सौदे के करार पर दस्तखत किए गए हैं। इस पर दस्तखत अमेरिकी उप रक्षा मंत्री फ्रैंक कैंडल ने किए।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -