भारत-पाक सीमा पर शान से लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, लाहौर से भी दिखेगा

भारत-पाक सीमा पर शान से लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, लाहौर से भी दिखेगा
Share:

अटारी। अंतर्राष्ट्रीय अटारी वाघा बाॅर्डर पर भारत ने सबसे ऊॅंचा तिरंगा फहराया। यह तिरंगा उस क्षेत्र में फहराया गया है जो कि लाहौर से महज 20 किलोमीटर दूर ही है। दरअसल यहां पर तिरंगा लगाने के ही साथ एक रिकाॅर्ड बन गया। इस रिकाॅर्ड को लिम्बका बुक में दर्ज किया जाएगा। यह तिरंगा लगभग 360 फुट ऊॅंचा हे और 120 बाय 80 फुट के आकार में है। गौरतलब है कि इसे फहराए जाने के पूर्व 1 मार्च को पाकिस्तान द्वारा आपत्ती ली गई थी।

मगर बाद में भारत ने इसे फहरा दिया। पाकिस्तान के रेंजर्स का कहना था कि तिरंगे के पोल में भारत ने कैमरे स्थापित कर रखे हैं। तिरंगे को फहराने के लिए अनिल जोशी, सीमा सुरक्षा बल के आईजी मुकुल गोयल, डीआईजी जेएस ओबेराय, आईजी दिल्ली हेडक्वार्टर सुमेर सिंह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा मौजूद रहे। दरअसल यह तिरंगा पंजाब पर्यटन विभाग के सूचना केंद्र के बाहर लगाया गया है।

दरअसल बजाज इलेक्ट्रिकल की सहयोगी कंपनी भारत इलेक्ट्रिकल होशियारपुर ने इस तिरंगे को तैयार करवाया है। इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने प्रसन्नता जताई है उनका कहना है कि यह तिरंगा दुश्मन को चेतावनी देता रहेगा कि यह भारत का क्षेत्र है और जो लोग वाघा बाॅर्डर पर रिट्रीट देखने आऐंगे उन्हें भी यह तिरंगा खुशहाली और जोश का भाव प्रदान करेगा। सीमा सुरक्षा बल के मुकुल गोयल ने कहा कि अटारी सीमा पर देश का सबसे ऊॅंचा तिरंगा लहराएगा। यह सीमा सुरक्षा बल के लिए गर्व की बात है।

पाक ने चौकाया, रेस्टोरेंट में पहली बार रोबोट कर रहा है कस्टमर्स को सर्व

सिंधु नदी पर प्रोजेक्ट फिर से शुरू

पाकिस्तान ने 80 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

 

 

 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -