दक्षिण अफ्रीकी देशों को ऋण देने पर विचार करेगा भारत

दक्षिण अफ्रीकी देशों को ऋण देने पर विचार करेगा भारत
Share:

नई दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शिखर वार्ता का आयोजन हुआ। इस शिखर वार्ता का उद्देश्य विशेष रूप से व्यापार, सुरक्षा और विकास जैसे सहयोग के क्षेत्रों में पूरे संबंधों को एक अलग ऊंचाईयों पर ले जाना होगा। 4 दिवसीय भारत-अफ्रीका शिखर वार्ता के प्रथम दिन भारत और अफ्रीकी देशों के अधिकारियों को अपने संबंध मजबूत करने के लिए एक राजनीतिक दस्तावेज पर कार्य करने पर भी इन देशों की ओर से ध्यान दिया गया। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि ऐसे दस्तावेजों पर विचार किया जा रहा है जो भारत और अफ्रीका के बीच राजनीतिक साझेदारी की बात करते हैं। यह एक वैश्विक और क्षेत्रीय मसला है। इस मामले में इस बात पर भी जोर दिया गया कि भारत, अफ्रीकी देशों को ऋण दिए जाने को लेकर भी चर्चा करेगा। दूसरी ओर कहा गया कि शिखर वार्ता में आतंकवाद पर चर्चा की जाएगी। विदेश मंत्रियों के स्तर को लेकर भी चर्चा की जाएगी। तो अलगे चरण में कई राष्ट्र प्रमुखों की भेंट भी होगी। 

इस शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी देशों के राष्ट्र प्रमुखों की पत्नियां भी भागीदारी कर रही हैं, जो कि भारतीय व्यंजनों को पकाने के तौर-तरीके जानने में उत्सुक नज़र आईं। इन्हें भारत की ऐतिहासिक धरोहरों, स्मारकों का भ्रमण करवाया गया। दूसरी ओर उन्हें बनारसी हथकरघे से भी परिचित करवाया गया। भारत-अफ्रीका शिखर वार्ता हेतु भारत के दौरे पर अफ्रीकी देशों के राष्ट्र प्रमुखों को यहां आकर एक अलग ही अनुभव मिल रहा है।

वे यहां आकर बहुत ही  खुश हैं। उन्हें यहां आकर परायापन नहीं लग रहा है। इस सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन में आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। इस सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी भागीदारी करेंगे। 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -